विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kuwait: शेख नवाफ के अंतिम संस्कार में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, अब कुवैत का नया उत्तराधिकारी कौन?

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Updated: Sun, 17 Dec 2023 10:48 PM (IST)

कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबह का छह दशक का शासनकाल उनके निधन के साथ खत्म हो गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने नवाफ के निधन पर कहा कि भारत कुवैत ...और पढ़ें

शेख नवाफ के अंतिम संस्कार में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी (Image: X/@indembkwt)
शेख नवाफ के अंतिम संस्कार में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी (Image: X/@indembkwt)

रॉयटर्स, कुवैत। कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबह का छह दशक का शासनकाल उनके निधन के साथ खत्म हो गया है। वैश्विक नेताओं की शोक संवेदनाओं के बीच उन्हें रविवार को दफनाया गया। अब शेख नवाफ का स्थान उनके उत्तराधिकारी शेख मेशाल अल अहमद अल जबर अल सबा ने संभाल लिया है। भारत ने दिवंगत नेता के सम्मान में राजकीय शोक की घोषणा की है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कुवैत के अमीर शेख नवाफ के निधन पर कहा, 'भारत, कुवैत की सरकार और वहां के लोगों के इस दुख में साथ है। कुवैत में विशाल भारतीय प्रवासी समुदाय शेख नवाफ को हमेशा याद रखेगा।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कुवैत के अमीर शेख नवाफ के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी सौंपेंगे व्यक्तिगत संवेदना पत्र

हरदीप पुरी कुवैत के नए अमीर शेख मेशाल अल अहमद अल जबर अल सबा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत संवेदना पत्र सौंपेंगे। मंत्रालय ने कहा कि 'शेख नवाफ के रूप में कुवैत ने एक दूरदर्शी नेता को खो दिया है।

भारत की सरकार और भारत के लोग 16 दिसंबर को कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल जबर अल सबा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दिवंगत अमीर के नेतृत्व में भारत और कुवैत के मजबूत व मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। वह दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए संबंधों को मजबूत करने के लिए दृढ़ हैं।

यह भी पढे़ं: North Korea: उत्तर कोरिया ने रविवार को फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान के तट रक्षक और दक्षिण कोरियाई सेना का दावा

यह भी पढ़ें: Pakistan Election: पाकिस्तान में आम चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों का प्रशिक्षण बहाल