विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अपने देश की चिंता करें', ईरान में प्रदर्शन के बीच खामेनेई का देश के नाम संबोधन; ट्रंप को सीधी चेतावनी

Updated: Fri, 09 Jan 2026 03:45 PM (IST)

ईरान में अशांति के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई ने भाषण दिया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने देश की समस्याओं पर ध्यान देने की च ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान में पिछले कुछ दिनों से फैली अशांति के बीच शुक्रवार को सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का भाषण प्रसारित किया गया। तेहरान समेत सभी बड़े शहरों और ग्रामीण इलाकों में खामेनेई का भाषण जारी किया गया है।

खामेनेई ने ईरान में विरोध प्रदर्शन के बाद अपने पहले भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से अपने देश की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।

ट्रंप को अपने देश की समस्याओं पर ध्यान देने की चेतावनी।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई ने अपने संबोधन में कहा कि ईरान विदेशी समर्थित ऑपरेटिव्स यानी आतंकी एजेंटों को ईरान में बर्दाश्त नहीं करेगा। यहां कुछ दंगाई सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाकर ट्रंप को खुश करने की कोशिश में लगे हैं।

खानेमेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा, 'ट्रंप अपने देश की चिंता करें, ईरान विदेशी दबाव के सामने झुकने वाला नहीं है।'

ईरानी युवाओं से एकजुट रहने और एकता बनाए रखने की अपील

अपने भाषण में खानेमेई ने ईरानी युवाओं से एकजुट होने के लिए कहा। खामेनेई ने ईरान के युवाओं से अपील करते हुए कहा, 'एकता बनाए रखें और हमेशा तैयार रहें, क्योंकि एकजुट राष्ट्र किसी भी दुश्मन देश को हराने का दम रखता है।

उन्होंने देश को अपने संबोधन में कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति के हाथ 1,000 से ज्यादा ईरानियों के खून से सने हैं।' ये टिप्पणियां पिछले साल जून में अमेरिका द्वारा ईरान की न्यूक्लियर सुविधाओं पर किए गए हमलों के बारे में थीं।

ईरान विदेशी समर्थित एजेंटों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा

खामेनेई ने कहा, 'सभी को पता होना चाहिए कि इस्लामिक रिपब्लिक सैकड़ों-हजारों इज्जतदार लोगों के खून से सत्ता में आया है और यह तोड़फोड़ करने वालों के सामने पीछे नहीं हटेगा।

राजधानी में अशांति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी अमेरिकी राष्ट्रपति को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। वे उन्हें खुश करना चाहते हैं। अगर उन्हें पता होता कि देश कैसे चलाया जाता है, तो वे अपना देश चलाते।'