विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इजरायल में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, 108 व्यंजनों से लगा भोग

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:51 PM (IST)

इजरायल के मोशाव एविएल में सैकड़ों कृष्ण भक्तों, जिनमें अधिकांश यहूदी थे, ने उत्साह और श्रद्धा के साथ जन्माष्टमी मनाई।

इजरायल में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई जन्माष्टमी। (पीटीआई)

इजरायल में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई जन्माष्टमी। (पीटीआई)

HighLights

  1. इजरायल के मोशाव एविएल में सैकड़ों भक्तों ने जन्माष्टमी मनाई।

  2. अधिकांश यहूदी भक्तों ने 'एलोहिम प्लस' नाटक का मंचन किया।

  3. बांग्लादेश के ढाका में भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। इजरायल के मोशाव एविएल में उत्साह और श्रद्धा के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। चारों ओर हरे राम हरे कृष्ण के जयकारे गूंज रहे थे। यहां देश भर से सैकड़ों कृष्ण भक्त, जिनमें से अधिकांश यहूदी थे, एकत्रित हुए थे।

एक स्थानीय निवासी तमार ने कहा, “मैं दो दशकों से अधिक समय से हर साल जन्माष्टमी समारोह में भाग ले रही हूं।”

भक्तों ने 'एलोहिम प्लस' (ईश्वर प्लस) नामक एक नाटक का मंचन भी किया। मधुर संगीत के साथ प्रस्तुत इस नाटक से पहले, श्रद्धालु तबला और ढोलक की थाप पर नाचते-गाते रहे। कार्यक्रम का समापन अतिथियों को कृष्ण प्रसाद परोसने के साथ हुआ, जिसमें 108 शाकाहारी व्यंजनों का भव्य भोज शामिल था।

वहीं एएनआई के अनुसार, बांग्लादेश में हिंदू समुदाय ने शुक्रवार को ढाका के ऐतिहासिक ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में पूरे श्रद्धा भाव से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। श्रद्धालु भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने के लिए प्रार्थना, अनुष्ठान और पारंपरिक समारोहों में शामिल हुए। एक समारोह में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)