विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Gaza War: गाजा में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी, एक दिन में इजरायली हमलों में 108 लोग मारे गए

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 17 May 2025 06:22 AM (IST)Updated: Sat, 17 May 2025 07:14 AM (IST)

इजरायल ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में आतंकवादियों के खिलाफ उसका अभियान जारी है और एक दिन पहले 150 ...और पढ़ें

इजरायल ने एक दिन पहले 150 ठिकानों पर हमला किया (फोटो- रॉयटर)
इजरायल ने एक दिन पहले 150 ठिकानों पर हमला किया (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. गाजा में इजरायली हमलों में 108 लोग मारे गए
  2. अमेरिकी राष्ट्रपति की खाड़ी देशों की यात्रा के बीच हुए हमले

 एपी, दीर-अल-बलाह। इजरायल ने शुक्रवार को गाजा में कई हवाई हमले किए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में 108 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। हमलों में दीर-अल-बलाह के बाहरी इलाके और खान यूनिस शहर को भी निशाना बनाया गया।

इजरायल ने एक दिन पहले 150 ठिकानों पर हमला किया था

यह हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खाड़ी देशों की यात्रा के दौरान हुए। यात्रा के दौरान ट्रंप तीन खाड़ी देशों में रुके थे, लेकिन इजराइल में नहीं। यात्रा के अंतिम दिन अबूधाबी में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह गाजा सहित कई वैश्विक संकटों को हल करने की कोशिश कर रहे हैं।

इजरायल ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में आतंकवादियों के खिलाफ उसका अभियान जारी है और एक दिन पहले 150 ठिकानों पर हमला किया था। इसमें एंटी-टैंक मिसाइल पोस्ट और सैन्य संरचनाएं ध्वस्त कर दी गईं।

उत्तरी गाजा में कई आतंकियों को किया खत्म

इजरायल की ओर से कहा गया कि उत्तरी गाजा में उसने कई आतंकियों को खत्म कर दिया, जो एक परिसर से अपना आपरेशन चला रहे थे। हमले शुक्रवार सुबह को भी जारी थे। लोगों को जबालिया शरणार्थी शिविर और बेत लाहिया शहर से भागना पड़ा। जबालिया के ऊपर काला धुआं उठता नजर आ रहा था।

सेना अभियान तेज कर रही है

इजरायली सरकार के प्रवक्ता डेविड मेन्सर ने बताया कि सेना अभियान तेज कर रही है। हमारा उद्देश्य बंधकों को वापस लाना और हमास को सत्ता से हटाना है। उन्होंने कहा कि इजरायल हमास पर दबाव बनाना जारी रखेगा और उसे नतीजे मिल रहे हैं।

वहीं, बंधकों के परिवारों ने नेतन्याहू से बंधकों को रिहा करने के ट्रंप के प्रयासों में समर्थन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बंधकों को वापस लाने के लिए समझौते के इस ऐतिहासिक अवसर को चूकना बड़ी विफलता होगी।

इजरायल ने यमन के दो बंदरगाहों पर किया हमला

इजरायल ने शुक्रवार को यमन के लाल सागर के बंदरगाहों, होदेइदा और सालिफ पर हमला किया। इजरायली सेना ने कहा कि होदेइदा और सालिफ के बंदरगाहों का उपयोग हथियारों के स्थानांतरण के लिए किया जा रहा है।

इजराइल ने चेतावनी दी है कि अगर हूतियों के इजरायल पर हमले जारी रहे, इस आतंकी समूह के सरगना अब्दुल मलिक अल-हूती को निशाना बनाया जा सकता है।

हूती इजरायल पर मिसाइल दाग रहा है

हूती गाजा में फलस्तीनियों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए इजराइल की ओर मिसाइलें दाग रहा है। इजरायल की सेना ने कहा कि ट्रंप की इस क्षेत्र की यात्रा के दौरान उसने यमन से इजरायली हवाई क्षेत्र की ओर दागी गई कई मिसाइलों को रोका था।