विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Hamas War: हमास के हमले में सात इजरायली सैनिकों की मौत, अब घातक पलटवार करेगी IDF

Published: Thu, 26 Jun 2025 01:29 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 02:04 AM (IST)

गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ पिछले करीब 20 महीने से सैन्य अभियान चला रहे इजरायल को बड़ा झटका लगा ...और पढ़ें

गाजा में बम से हमले में सात इजरायली सैनिकों की मौत (फोटो- रॉयटर)

गाजा में बम से हमले में सात इजरायली सैनिकों की मौत (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. हमास ने मिसाइल हमला करने का किया दावा

  2. गाजा में इजरायली हमलों में 79 लोग मारे गए

एपी, यरुशलम। गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ पिछले करीब 20 महीने से सैन्य अभियान चला रहे इजरायल को बड़ा झटका लगा है। उसके एक बख्तरबंद वाहन पर बम से हमले में सात इजरायली सैनिकों की मौत हो गई। इजरायली सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इजरायली हमलों में गाजा में 79 लोग मारे गए

गाजा में इजरायली सेना पर यह सबसे घातक हमलों में से एक है। जबकि हमास ने दावा किया कि उसके मिसाइल हमले में सैनिकों की जान गई। इधर, फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को इजरायली हमलों में गाजा में 79 लोग मारे गए।

इजरायली सेना के मुख्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि सैनिकों पर दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में मंगलवार को हमला किया गया। घटनास्थल पर हेलीकाप्टरों और बचाव बलों को भेजा गया, लेकिन सैनिकों को नहीं बचाया जा सका।

इजरायली सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया

सेना ने बताया कि खान यूनिस में मंगलवार को ही गोलीबारी की भी एक घटना हुई, जिसमें एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि हमास ने अपने टेलीग्राम चैनल पर दावा किया कि उसने इलाके में एक आवासीय इमारत के अंदर छिपे इजरायली सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया।

हमास ने यह भी दावा किया कि खान यूनिस में एक यासीन 105 मिसाइल और एक अन्य मिसाइल की चपेट में आने से कुछ सैनिकों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस बीच, गाजा में कई स्थानों पर हमले की भी खबर है।

इजरायली हमलों में 79 लोग मारे गए

फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को इजरायली हमलों में 79 लोग मारे गए, जिनमें से 33 की जान खाद्य सामग्री पाने के प्रयास में गई।

युद्ध में कुल 860 इजरायली सैनिकों की मौत

उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद से अब तक 860 इजरायली सैनिकों की मौत हुई है, जिनमें से 400 से अधिक की गाजा में लड़ाई के दौरान जान गई। जबकि इजरायल के सैन्य अभियान में अब तक 56 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए हैं।