विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel Hamas War: रूस ने इजरायल-फलस्तीन युद्ध के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार, कहा- US का रवैया विनाशकारी

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Tue, 10 Oct 2023 02:50 AM (IST)

Israel Hamas War क्रेमलिन ने हिंसा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि अमेरिका इसे सुलझाने की मध्यस्थता की कोशिशों ...और पढ़ें

Israel Hamas War
Israel Hamas War

HighLights

  1. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने हिंसा की निंदा की।
  2. अरब लीग प्रमुख ने कहा- फलस्तीनी समस्या को तुरंत सुलझाना होगा।

रायटर, मास्को। रूस ने इजरायल और फलस्तीनी क्षेत्रों में हिंसा की निंदा की है। रूस ने सोमवार को आरोप लगाया कि इजरायल-फलस्तीन युद्ध को लेकर अमेरिका का रवैया विनाशकारी रहा है। अमेरिका पर स्वतंत्र फलस्तीनी देश की आवश्यकता की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

रूस का अमेरिका पर हमला

क्रेमलिन ने कहा कि वह इस आशंका को लेकर अत्यधिक चिंतित है कि इससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ सकता है। अरब लीग प्रमुख अहमद अबुल घेइत ने कहा कि हिंसा रोकी जानी चाहिए, लेकिन फलस्तीनी समस्या को तुरंत सुलझाना ही होगा। इस बीच इजरायल-फलस्तीन संघर्ष पर बुधवार को अरब लीग के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी।

रूस जिसके अरब देशों, ईरान, हमास के साथ-साथ इजरायल से भी संबंध हैं, उसने कहा कि अमेरिका और पश्चिमी देशों ने 1967 की सीमाओं के भीतर स्वतंत्र फलस्तीनी देश की आवश्यकता की अनदेखी की।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने हिंसा की निंदा की

मास्को में अरब लीग प्रमुख अहमद अबुल घेइत के साथ बातचीत के बाद रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा, अगर अमेरिका और पश्चिमी देशों को विश्वास है कि वे अस्थिरता का कारण सुलझाए बिना इजरायल की जीत सुनिश्चित कर सकते हैं तो यह अदूरदर्शिता है। उन्होंने अमेरिका पर इस मसले को सुलझाने की मध्यस्थता की कोशिशों को विफल करने का आरोप लगाया।

फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक और गाजा में अलग देश चाहते हैं। वे पूर्वी यरुशलम को अपनी राजधानी बनाना चाहते हैं।