यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel Hamas War: गाजा में 13000 से अधिक की मौत, पीड़ितों की मदद के लिए डॉक्टरों की टीम भेजेगा ईरान
अब तक गाजा में 13000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो गई है और क्षेत्र भीषण मानवीय आपदा का सामना कर रहा है। इसकी स्वास्थ्य प्रणाली बुरी तरह चरमरा गई है। ...और पढ़ें

HighLights
- गाजा में 13,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत
- स्वास्थ्य प्रणाली बुरी तरह चरमराई
आईएएनएस, तेहरान। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री बहराम इनोल्लाही ने युद्धग्रस्त गाजा पट्टी में चिकित्सकों और नर्सों को भेजने के लिए अपने देश की तत्परता की आवाज उठाई है। आईआरआईबी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने मंगलवार को पूर्वोत्तर प्रांत खुरासान रजावी में ईरान के राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर एक समारोह के मौके पर यह बात कही।
मंत्री ने कहा कि, हम गाजा में लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं जहां अस्पतालों को क्रूर इजरायली हमलों का सामना करना पड़ा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इनोल्लाही ने कहा कि ईरान ने फलस्तीनी तटीय क्षेत्र में डॉक्टरों को भेजने के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया है।
13 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए
सात अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमास के हमले के जवाब में इजरायल पिछले कुछ हफ्तों से गाजा पर हमले कर रहा है। इस संघर्ष के कारण अब तक गाजा में 13,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो गई है और क्षेत्र भीषण मानवीय आपदा का सामना कर रहा है। इसकी स्वास्थ्य प्रणाली बुरी तरह चरमरा गई है। वहीं इजरायली में लगभग 1,200 लोगों की जान गई है, जिनमें से अधिकांश 7 अक्टूबर को हमास के हमले में मारे गए थे।