Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • world
  • middle-east
LIVE BLOG

Israel Hamas War Live Updates: गाजा पर हमला करने वाला है इजरायल, कहा- हमारी तीनों सेनाएं हैं तैयार

Israel Hamas War LIVE: इजरायल और हमास के खिलाफ जंग जारी है। इजरायल रक्षा बल ने गाजा और वेस्ट बैंक में ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो अब तक वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में इजरायल के हमले में 2,269 फलस्तीनियों की मौत हो गई है, जबकि 9,814 घायल हो गए। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...

By Achyut KumarSat, 14 Oct 2023 10:10 PM (IST)
News Article Hero Image

Israel Hamas War Live Updates: हमास ने सात अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर दिया, जिसके जवाब में इजरायल ने भी युद्ध का एलान कर दिया। दोनों के बीच जंग जारी है। इस बीच गाजा पट्टी पर इजरायल ने हमले तेज कर दिए हैं।

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में इजरायल के हमले में 2,269 फलस्तीनी मारे गए, जबकि 9,814 घायल हुए। मरने वालों में गाजा के 2,215 लोग और वेस्ट बैंक के 54 लोग शामिल हैं। इजरायल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अल कादी जैसा हश्र हमास के हर आतंकी का होगा।

Israel War LIVE Updates...

14 Oct 202310:08:04 PM
Israel ने गाजा पर हमले की दी चेतावनी

इजरायली सेना ने घोषणा की है कि वह गाजा पट्टी में हवाई, जमीनी और नौसैनिक हमले के लिए तैयार है। न्यूज एजेंसी एपी ने यह जानकारी दी।

14 Oct 202310:02:33 PM
Israel Hamas War: फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे 50 इमरान समर्थक गिरफ्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों को पुलिस ने फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करते समय गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तान में इस समय फलस्तीन से एकजुटता प्रदर्शित करना अपराध माना जा रहा है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का झंडा लिए इमरान समर्थकों ने विभिन्न शहरों में प्रदर्शन किए। 

14 Oct 20238:17:50 PM
Israel War: दक्षिण-पूर्वी लेबनान में इजरायली सेना की चौकी पर दागी गईं मिसाइलें

दक्षिण-पूर्वी लेबनान में इजरायली सेना की चौकी पर मिसाइलें दागी गईं। न्यूज एजेंसी रायटर ने यह जानकारी दी। 

14 Oct 20236:57:26 PM
Israel vs Hamas LIVE: हमास ने कहा- इजरायली हवाई हमलों में चार विदेशियों सहित नौ बंदी मारे गए

हमास की सशस्त्र शाखा ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में गाजा में इजरायली हवाई हमलों के कारण चार विदेशियों सहित नौ बंदी मारे गए। न्यूज एजेंसी रायटर ने यह जानकारी दी।

14 Oct 20236:53:12 PM
Israel Hamas war LIVE: इजरायल ने उत्तरी गाजा से लोगों के जाने के लिए दो मार्ग निर्धारित किए

इजरायल ने उत्तरी गाजा के दस लाख से अधिक निवासियों के लिए दक्षिण की ओर जाने के लिए दो सुरक्षित मार्ग निर्धारित किए हैं। हजारों गाजावासियों ने उत्तरी क्षेत्र से भागने के लिए बसों, कारों और गधा गाड़ियों को पैक किया, जहां बड़े पैमाने पर इजरायली हमले हुए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी।

14 Oct 20235:41:44 PM
Israel Hamas war live news: लेबनान की सेना ने कहा- पत्रकारों पर रॉकेट हमले के पीछे इजरायल का हाथ

पत्रकारों पर रॉकेट हमले के पीछे इजरायल का हाथ था। यह दावा लेबनान की सेना ने किया है। न्यूज एएफपी ने यह जानकारी दी है।

14 Oct 20235:00:17 PM
Israel Hamas War LIVE News: वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में 2269 लोगों की मौत

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में इजरायल के हमले में 2,269 फलस्तीनियों की मौत हो गई, जबकि 9,814 घायल हो गए। मरने वालों में गाजा के 2,215 लोग, जबकि घायलों में 8,714 लोग शामिल हैं। वहीं, वेस्ट बैंक में इजरायल के हमले में 54 लोग मारे गए, जबकि 1100 घायल हो गए।

14 Oct 20234:46:04 PM
Hamas के सभी आतंकवादियों का हश्र अल कादी जैसा होगा: IDF

इज़राइल रक्षा बल (IDF) ने कहा कि अली कादी ने सात अक्टूबर को इजरायल में नागरिकों के अमानवीय, बर्बर नरसंहार का नेतृत्व किया था। हमने उसे मार डाला। हमास के सभी आतंकवादियों का भी यही हश्र होगा।

14 Oct 20236:56:51 AM
Israel Hamas War: जंग का असर दिल्ली समेत कई शहरों में, अलर्ट मोड पर पुलिस-प्रशासन

इजरायल-हमास की जंग अप्रत्यक्ष असर भारत के शहरों में भी दिखता नजर आ रहा है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के साथ-साथ कई शहरों के लिए अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों का कहना है कि राजधानी सहित कई शहरों में प्रदर्शन की आड़ में माहौल खराब करने की कोशिश हो सकती है। खास तौर पर जुम्मे के दिन माहौल को बिगाड़ा जा सकता है।

14 Oct 20235:41:53 AM
Israel Hamas War: सुरक्षित दक्षिणी छोर पहुंची गाजा में रहने वाली भारतीय महिला

इजरायल की चेतावनी के बाद भारतीय महिला और उसके परिवार ने गाजा को छोड़ दिया। अब वे मिस्त्र से लगी दक्षिणी सीमा की तटीय पट्टी पर मदद का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गाजा में रहने वाले चार भारतीयों की पहचान की जा चुकी है।

14 Oct 20233:43:23 AM
Israel Hamas War: अब अशदोद में भी बज रहा सायरन, नागरिकों में दहशत का माहौल; रात में मच रहा हड़कंप

तेल अवीव के बाद इजरायल के छठे सबसे बड़े शहर अशदोद में भी खतरे का सायरन बज रहा है। नागरिकों में दहशत का माहौल है। सघन रात पूरे शहर में अफरा-तफरी मची है, लोग इधर से उधर भागते नजर आ रहे हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

14 Oct 20232:26:23 AM
Israel Hamas war: नागरिकों पर हो रहे हमलों की सऊदी ने की कड़ी निंदा

सऊदी अरब ने शुक्रवार को गाजा से फिलिस्तीनियों के विस्थापन और रक्षाहीन नागरिकों पर हमलों की कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रियाद गाजा से फिलिस्तीनी लोगों के जबरन विस्थापन और वहां रक्षाहीन नागरिकों को लगातार निशाना बनाने की कड़ी निंदा करता है। शुक्रवार को हजारों फिलिस्तीनी उस दौरान शरण की तलाश में दक्षिणी गाजा की निकल पड़े जब इजरायल ने संभावित जमीनी हमले से पहले दस लाख से अधिक लोगों को नाकाबंदी वाले इलाके के उत्तरी क्षेत्र को खाली करने के लिए कहा गया था।

14 Oct 20231:26:42 AM
Israel Hamas War: इजरायल के तेल अवीव शहर से आ रहीं बमों की आवाजें; कांपा शहर

इजरायल के तेल अवीव शहर में रॉकेट-बमों पर रोक को लेकर तमाम प्रयास असफल होते नजर आ रहे हैं। जारी वीडियो में बमों की जोरदार आवाजें सुनी गई है। शहर में लगातार सायरन जारी है।

14 Oct 20231:16:20 AM
Israel Hamas War:तेल अवीव में दहशत; खतरे का लगातार गूंज रहा सायरन; रॉकेट को रोकने के लिए प्रयास जारी

इजरायल के तेल अवीव शहर में आसमान से रॉकेट रोकने के लिए प्रयास जारी है। इजरायली जनता को आगाह करने के लिए लगातार सायरन बजाया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है और केवल सायरन की आवाजें पूरे शहर में गूंज रही है। इजराइली रक्षा बल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पूरे मध्य इजरायल में खतरे को भांपते हुए सायरल बजा दिया गया है।

14 Oct 202312:52:16 AM
Israel Hamas war: इजराइल के तेल अवीव शहर में बजी खतरे की घंटी, मची भगदड़; वीडियो वायरल

इजराइल के तेल अवीव शहर में सायरन बजता नजर आ रहा है। इस बीच आम नागरिक भागते दिख रहे हैं। वीडियो के शुरुआत में एक महिला बच्चे को खींचती हुई एक आवास की ओर भागती दिख रही है, वहीं महिला के पीछे अन्य लोगों की भी भारी संख्या है। अवीव का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

13 Oct 202311:08:30 PM
Israel War: एंटनी ब्लिंकन ने इजरायल ने से कहा- गाजा में निर्दोष लोगों की हत्या न हो

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने हमास के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई का समर्थन करते हुए उससे गाजा में नागरिकों की मौत से बचने का आग्रह किया है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी।

13 Oct 202311:05:02 PM
Israel Hamas War: इजरायल के हमले में 70 लोगों की मौत

हमास प्रेस कार्यालय का कहना है कि गाजा शहर से भाग रहे काफिलों पर इजरायली हवाई हमले में 70 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। न्यूज एजेंसी एपी ने यह जानकारी दी।

13 Oct 202311:03:12 PM
Israel की सेना ने गाजा में मारा छापा

इजरायल की सेना ने घनी आबादी वाले फलस्तीनी क्षेत्र पर हमला करने से पहले पिछले 24 घंटों में गाजा में कई जगह छापा मारा। सेना का कहना है कि वह क्षेत्र को आतंकवादियों और हथियारों से मुक्त करने के प्रयास को पूरा करना चाहती है।

13 Oct 20239:45:53 PM
Palestine के PM ने इजरायल पर लगाए गंभीर आरोप

फलस्तीन के पीएम ने इजरायल पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है।

13 Oct 20239:10:37 PM
Israel Attack: इजरायल की गोलीबारी में वेस्ट बैंक में नौ फलस्तीनियों की मौत

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गाजा के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए आयोजित रैलियों के दौरान कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायली गोलीबारी में कम से कम नौ फलस्तीनी मारे गए। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी।

13 Oct 20239:01:08 PM
Israel News: बीजिंग में इजरायली दूतावास के कर्मचारी पर हमला

चीन की राजधानी बीजिंग में इजरायली दूतावास के कर्मचारी पर हमला होने का मामला सामने आया है। इजरायली विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

13 Oct 20237:57:04 PM
Israel ने गाजा में सफेद फास्फोरस का इस्तेमाल करने के आरोपों का किया खंडन

इजरायली सेना ने इस आरोप से इनकार किया है कि वह गाजा में सफेद फास्फोरस का उपयोग कर रही है। इजरायली सेना ने ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट का स्पष्ट खंडन करते हुए शुक्रवार को कहा कि उसने इस सप्ताह गाजा युद्ध में सफेद फास्फोरस का कोई उपयोग नहीं किया है।

13 Oct 20237:24:23 PM
Israel Hams War: तुर्किये ने इजरायल के निकासी आदेश की निंदा कीं

तुर्किये ने इजरायल के निकासी आदेश की निंदा की है। उसने इसे "पूरी तरह से अस्वीकार्य" बताया है। तुर्किए का कहना है कि इसे वापस लिया जाना चाहिए।

13 Oct 20237:19:21 PM
Israel के हमले में 11 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत

WHO का कहना है कि पिछले शनिवार से गाजा में स्वास्थ्य ढांचे पर 34 हमले हुए हैं जिनमें 11 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हुई है और 16 घायल हुए हैं। इन हमलों में 19 स्वास्थ्य केंद्र और 20 एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हुई हैं।गाजा में मानवीय सहायता विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा आपूर्ति, भोजन, स्वच्छ पानी, ईंधन और गैर-खाद्य वस्तुएं के तत्काल प्रवेश के बिना मानवतावादी और स्वास्थ्य कर्मी उन लोगों की तत्काल मदद करने में असमर्थ होंगे, जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है।

13 Oct 20237:15:51 PM
Israel Hamas War LIVE: गाजा में दवाइयों की कमी, इलाज पर पड़ रहा

गाजा में दवाइयों की भी कमी हो गई है। इसका असर प्रसूति संबंधी देखभाल, कैंसर व हृदय रोगों जैसी गैर-संक्रामक बीमारियों और सामान्य संक्रमण के इलाज पर पड़ रहा है।

13 Oct 20237:14:25 PM
Gaza की स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त होने की कगार पर : WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि गाजा पट्टी में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त होने की कगार पर है। अगर ईंधन और जीवन रक्षक स्वास्थ्य व मानवीय सामग्री की तत्काल व्यवस्था नहीं की गई तो मानवीय संकट रोकना मुश्किल हो जाएगा। डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा कि अस्पतालों में कुछ ही घंटे बिजली मिल पा रही है और सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जनरेटरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कुछ दिनों में जनरेटर भी काम करना बंद कर देंगे, क्योंकि ईंधन का भंडार खत्म हो रहा है। इसका प्रभाव गंभीर मरीजों पर पड़ेगा, जिनमें जीवन रक्षक सर्जरी वाले घायल, आइसीयू के मरीज और इन्क्यूबेटर्स पर आश्रित नवजात शामिल हैं।

13 Oct 20236:51:39 PM
Israel Attack: फलस्तीनियों ने गाजा छोड़ने से किया इनकार

गाजा में फलस्तीनियों ने गाजा छोड़ने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए, हम गाजा में ही रहेंगे। बता दें,  इजरायल ने क्षेत्र के उत्तर में फंसे हुए एक मिलियन से अधिक फलस्तीनियों को संभावित जमीनी हमले से पहले दक्षिण की ओर जाने का आदेश दिया था। न्यूज एजेंसी अल जजीरा ने यह जानकारी दी।

13 Oct 20236:24:25 PM
Israel Hamas War LIVE: इजरायल की तरफ से की गई गोलीबारी में फलस्तीन के पांच नागरिकों की मौत

फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में गाजा के साथ एकजुटता दिखाने के लिए आयोजित रैलियों के दौरान इजरायल की तरफ से की गई गोलीबारी में शुक्रवार को पांच फलस्तीनी मारे गए। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी।

13 Oct 20236:08:27 PM
Israel Hamas War पर अमेरिकी रक्षा मंत्री ने क्या कहा?

इजरायल-हमास के बीज जारी जंग पर अमेरिका रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि ऐसे समय में, कभी-कभी एक दोस्त, जो सबसे अच्छी चीज कर सकता है, वह है सिर्फ सामने आना और काम पर लग जाना। अब, यह तटस्थता, झूठी समकक्षता या अक्षम्य के लिए बहाने का समय नहीं है। ऑस्टिन ने कहा कि आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं है। हमास के इस तांडव के बाद जो कोई भी इस क्षेत्र के लिए स्थायी शांति और सुरक्षा चाहता है, उसे हमास की निंदा करनी चाहिए...

/

13 Oct 20236:05:49 PM
Israel के रक्षा मंत्री ने कहा- अमेरिका ने हमें दिखाया, भाई होने का क्या मतलब होता है

इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने अपने अमेरिका समकक्ष लॉयड ऑस्टिन से कहा- जब आपने कहा कि आप इजरायल के साथ खड़े हैं तो आपने दिखाया। आप यहां हमारे साथ खड़े हैं। आपने हमें दिखाया है कि सहयोगी होने, मित्र होने, भाई होने का क्या मतलब होता है...

13 Oct 20235:59:34 PM
Israel News: अमेरिका के रक्षा मंत्री पहुंचे इजरायल

इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन इजरायल पहुंच गए हैं, यहां उन्होंने अपने इजरायली समकक्ष योव गैलेंट से मुलाकात की।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us