विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युद्धविराम तोड़ इजरायल की बेरूत पर एयर स्ट्राइक, हिजबुल्ला के ठिकानों को उड़ाया; मीलों दूर सुनी गई धमाकों की आवाज

Published: Sat, 29 Mar 2025 02:00 AM (IST)

युद्धविराम को तोड़ते हुए इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई हमला किया है। इजरायली सेना ने हिजबुल्ला के ...और पढ़ें

युद्धविराम तोड़ इजरायल की बेरूत पर एयर स्ट्राइक। (फोटो- रॉयटर्स)
युद्धविराम तोड़ इजरायल की बेरूत पर एयर स्ट्राइक। (फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. इजरायल ने युद्धविराम समझौता तोड़ बेरूत पर हमला किया।
  2. इजरायल ने हमास के कई ठिकानों को निशाना बनाया।

रॉयटर्स, बेरूत। रायटर लेबनान में नवंबर 2024 से लागू युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए इजरायल ने शुक्रवार को राजधानी बेरूत पर भारी बमबारी की। इजरायली विमानों ने इस दौरान हिजबुल्ला के प्रभाव वाले उपनगर दाहिए की एक बहुमंजिली इमारत को निशाना बनाया।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने की हमले की निंदा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हमले की निंदा करते हुए इसे अन्याय बताया है। इस बमबारी की आवाज मीलों दूर तक सुनी गई और बेरूत के ऊपर काले धुंए का गुबार छा गया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में भगदड़ मच गई और लोगों में भय व्याप्त हो गया है। इसी इलाके पर हमला कर इजरायल ने पिछले वर्ष हिजबुल्ला के दशकों तक प्रमुख रहे हसन नसरुल्ला और अन्य प्रमुख नेताओं को मारा था।

हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना

इजरायली सेना ने कहा है कि ताजा हमले में हिजबुल्ला के ड्रोन गोदाम को निशाना बनाया गया है। कहा है कि अगर इजरायल पर हमले होंगे तो बेरूत भी सुरक्षित नहीं रहेगा। विदित हो कि 22 मार्च को और शुक्रवार सुबह लेबनानी क्षेत्र से इजरायल पर राकेट दागे गए थे, उसी के बाद इजरायल ने हमला किया। हिजबुल्ला ने इजरायल पर राकेट हमलों की जिम्मेदारी से इनकार किया है।

इजरायल के हमले में हमास प्रवक्ता की मौत

इससे पहले गाजा में गुरुवार को इजरायल के हवाई हमले में हमास का प्रवक्ता आब्देल लतीफ अल-कनुआ मारा गया। अल-कनुआ को जबालिया स्थित उसके टेंट में मारा गया। हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। यह जानकारी हमास के मीडिया विंग ने दी है।

इजरायल ने इसी सप्ताह अलग-अलग हमलों में हमास की राजनीतिक शाखा के नेता इस्माइल बरहूम और सलाह अल-बार्दवील को भी मारा था। इजरायल ने दो महीने के युद्धविराम को खत्म करते हुए 18 मार्च को गाजा में फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। इन हमलों में अभी तक 830 लोग मारे जा चुके हैं, इनमें से आधी संख्या महिलाओं और बच्चों की है।

यह भी पढें: UAE ने 500 से ज्यादा भारतीय कैदियों को दी माफी, ईद से पहले दी बड़ी खुशखबरी

यह भी पढ़ें: अब नेता करेंगे जजों का चयन, इजरायली संसद ने बदलाव को दी मंजूरी; बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग