विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दाने-दाने को तरस रहे गाजावासियों पर बरस रही गोलियां, IDF ने Gaza में बरपाया कहर

Published: Tue, 12 Aug 2025 04:40 PM (IST)

इजरायली सेना गाजा में लगातार बमबारी कर रही है जिसका लक्ष्य हमास से नियंत्रण हटाना है। नेतन्याहू के अनुसार इजरायल ...और पढ़ें

गाजा शहर में लगातार बमबारी हो रही है।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)
गाजा शहर में लगातार बमबारी हो रही है।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायली सेना लगातार गाजा में बमबारी कर रही है। सोमवार को हुई सैन्य कार्रवाई में गाजा शहर में 11 लोगों की मौत हो गई। इजरायल का लक्ष्य है कि गाजा में इजरायली सैनिक (IDF) का नियंत्रण हो।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि हमारा मकसद गाजा पर कब्जा नहीं, बल्कि उसको हमास से आजाद कराना है। तभी यह कार्रवाई खत्म होगी।

भुखमरी के शिकार हो रहे गाजावासी

एक तरफ जहां इजरायली सेना गाजा में जबरदस्त बमबारी कर रही है। वहीं, दूसरी ओर वहां के लोग भुखमरी के शिकार हो चुके हैं।

बमबारी, नाकाबंदी की वजह से वहां न तो कोई अन्न भंडार पहुंच पा रहा है और न ही कोई जरूरी सुविधा गाना वासियों को मिल पा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक गाजा में 61430 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- हमास पर हमले में मारे गए अल जजीरा के 4 पत्रकार, इजरायल ने किया था निशाना बनाकर अटैक; कतर बोला- कल्पना से परे है