विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इजरायल का गाजा में बड़ा अटैक, हमास के नए मिलिट्री चीफ को मार गिराने का दावा

Published: Wed, 27 May 2026 09:01 AM (IST)

इजरायल ने गाजा में हमास के नए आर्म्ड विंग चीफ मोहम्मद ओदेह पर हमला किया है, जिसे हाल ही में ...और पढ़ें

इजरायल ने हमास के नए आर्म्ड विंग चीफ पर किया हमला (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

इजरायल ने हमास के नए आर्म्ड विंग चीफ पर किया हमला (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

HighLights

  1. इजरायल ने हमास के नए आर्म्ड विंग चीफ पर हमला किया।

  2. मोहम्मद ओदेह को हाल ही में इस पद पर नियुक्त किया गया था।

  3. हमले में ओदेह की मौत की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने गाजा में हमास की सैन्य शाखा अल-कसम ब्रिगेड्स के नए प्रमुख मोहम्मद ओदेह को मार गिराने का दावा किया है। इजरायल ने उन्हें 7 अक्टूबर 2023 के हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक बताया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि मोहम्मद ओदेह 7 अक्टूबर के हमले के दौरान हमास की खुफिया इकाई के प्रमुख थे। उन्हें करीब एक हफ्ते पहले ही अल-कसम ब्रिगेड्स का नया प्रमुख बनाया गया था।

ओदेह को हमास के पूर्व सैन्य प्रमुख इज्ज अलदीन अल-हद्दाद की जगह नियुक्त किया गया था, जिन्हें दो हफ्ते पहले गाजा में आईडीएफ हमले में मार गिराया गया था। इजरायल का आरोप है कि ओदेह कई इजरायली नागरिकों और सैनिकों की हत्या, अपहरण और हमलों के लिए जिम्मेदार थे।

गाजा में लगातार जारी हैं हमले

हमास के नियंत्रण वाली गाजा सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा कि पश्चिमी गाजा सिटी के रिमाल इलाके में इजरायली एयरस्ट्राइक में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई और 20 लोग घायल हुए हैं। बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी मोहम्मद ओदेह के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर हमले में शामिल सभी लोगों को खत्म किया जाएगा।

7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद से इजरायली सेना और खुफिया एजेंसियां गाजा और आसपास के इलाकों में हमास के शीर्ष नेताओं और कमांडरों को निशाना बना रही हैं। इससे पहले आईडीएफ हमास के पूर्व राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानियेह, हमास नेता याह्या सिनवार और लंबे समय तक सैन्य शाखा का नेतृत्व करने वाले मोहम्मद दीफ को भी मारने का दावा कर चुकी है।

लेबनान में भी बढ़े हमले

इजरायली हमले सिर्फ गाजा तक सीमित नहीं हैं। इजरायल ने लेबनान में भी हमास और ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, टायर और मरजायौन जिलों के कई इलाकों में इजरायली एयरस्ट्राइक की गईं। इन हमलों में बुर्ज रहाल, सरीफा, अस-सवाना और कबरिखा जैसे इलाके निशाने पर रहे।

नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा, "हम हिजबुल्लाह के साथ युद्ध में हैं। हाल के हफ्तों में हमारे सैनिकों ने 600 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। लेकिन हम रुकने वाले नहीं हैं, बल्कि कार्रवाई और तेज करेंगे।"

इजरायल के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2023 के हमले में 1221 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, हमास नियंत्रित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली जवाबी हमलों में अब तक 72,803 लोगों की जान जा चुकी है।

'भरोसा नहीं कर सकते', US-ईरान के बीच PAK की मध्यस्थता पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल