विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो फाइटर जेट क्रैश, 2 हेलीकॉप्टर पर भी हमला... 24 घंटे में ईरान ने US को दिए बड़े झटके; पायलट लापता

Published: Sat, 04 Apr 2026 10:29 AM (IST)

पिछले पांच हफ्तों से जारी अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध खतरनाक दौर में पहुंच गया है। ईरान ने पिछले 24 घंटे ...और पढ़ें

HighLights

  1. ईरान ने पिछले 24 घंटे में दो अमेरिकी फाइटर जेट गिराए।

  2. लापता पायलट की तलाश में लगे ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों पर हमला।

  3. ईरान ने अमेरिकी पायलट को पकड़ने पर इनाम की घोषणा की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले पांच हफ्तों से जारी अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध अब अपने सबसे खतरनाक और अनिश्चित दौर में पहुंच गया है। ईरान ने पिछले 24 घंटे में अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। यही नहीं बचाव अभियान में लगे दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी ईरानी हमले की चपेट में आ गए हैं।

दरअसल, शुक्रवार को ईरान ने एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल को निशाना बनाया, इस घटना में विमान के दो चालक दल सदस्यों में से एक को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा अब भी लापता है। चालक की तलाश के लिए ईरान ने इनाम की घोषणा की है।

fttt1

पहले विमान का एक चालक सुरक्षित

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विशेष बलों ने दो सीटों वाले अमेरिकी एफ-15ई जेट के दो चालक दल सदस्यों में से एक को बचा लिया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमान एफ-15ई स्ट्राइक ईगल में एक पायलट और एक हथियार प्रणाली अधिकारी सवार होते हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इन दोनों में से किसे बचाया जा सका।

एफ-15 के नुकसान के बाद ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध है, इससे ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

दूसरा विमान

एक दूसरी घटना में ईरान ने कुवैत के ऊपर उड़ान भर रहे अमेरिकी A-10 वारथॉग अटैक एयरक्राफ्ट को निशाना बनाया, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरक्राफ्ट पर भी ईरान ने भारी गोलीबारी की जिसके बाद वे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।

fttt11

दो अमेरिकी अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि लापता पायलट की तलाश में लगे दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों पर भी ईरान ने हमला किया था, लेकिन वे ईरानी हवाई क्षेत्र से बाहर निकलने में कामयाब रहे।

ईरान ने अमेरिकी पायलट को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की

एक स्थानीय आधिकारिक चैनल पर एक ईरानी टेलीविजन रिपोर्टर ने कहा कि जो कोई भी अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ लेगा उसे कीमती इनाम मिलेगा। ईरान के एक गवर्नर ने शत्रु शत्रु की सेनाओं को पकड़ने या मारने वाले किसी भी व्यक्ति को पुरस्कार देने का भी वादा किया।

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने माना- ईरान ने मार गिराया F-35 जेट, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च; Iran ने रखा 60 हजार डॉलर का इनाम