विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एयरलाइंस कंपनियों को हमारी आखिरी चेतावनी', हूती विद्रोहियों ने रियाद एयरपोर्ट पर किया हमला

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:40 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 09:55 AM (IST)

यमन के ईरान-समर्थक हूती ग्रुप ने सऊदी एयरस्पेस में उड़ान भरने वाली ग्लोबल एयरलाइंस को आखिरी चेतावनी दी है, इसे अपने मिलिट्री ऑपरेशन का अड्डा बताया।

हूती विद्रोहियों का एयरपोर्ट पर हमला।

हूती विद्रोहियों का एयरपोर्ट पर हमला।

HighLights

  1. हूती ने ग्लोबल एयरलाइंस को सऊदी एयरस्पेस में उड़ान न भरने की चेतावनी दी।

  2. रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का दावा।

  3. अमेरिकी मिशन ने सऊदी हवाई अड्डों पर नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी।

डिजिटल डेस्क, सना। यमन के ईरान-समर्थक हूती ग्रुप ने गुरुवार को सऊदी एयरस्पेस में उड़ानें भरने वाली ग्लोबल एयरलाइंस को आखिरी चेतावनी दी। उसने कहा कि यह इलाका हमारे मिलिट्री ऑपरेशन का अड्डा बन गया है। ग्रुप ने यह भी दावा किया कि उसने सऊदी राजधानी रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया।

हूती मिलिट्री के प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि मिसाइल सटीकता से अपने टारगेट पर लगी और इससे एयरपोर्ट का कामकाज बाधित हुआ। इस नए हमले के दावे पर सऊदी अरब की ओर से तुरंत कोई पुष्टि नहीं की गई।

हूती विद्रोहियों की आखिरी चेतावनी

सारी ने कहा, "हम सभी ग्लोबल एयरलाइंस से आखिरी बार अपील और चेतावनी दोहराते हैं कि वे सऊदी एयरस्पेस में उड़ानें जारी रखने के नतीजों को समझें, क्योंकि यह इलाका अब हमारे मिलिट्री ऑपरेशन का अखाड़ा बन चुका है।" उन्होंने यह भी कहा कि मक्का और मदीना के पवित्र इलाकों के ऊपर का एयरस्पेस इससे अलग रखा गया है।

अमेरिका ने भी दी नागरिकों को चेतावनी

यह बयान सऊदी अरब के उस ऐलान के कुछ घंटों बाद आया, जिसमें कहा गया था कि इसी एयरपोर्ट पर हुए एक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सऊदी अरब में अमेरिकी मिशन ने बुधवार को नागरिकों को चेतावनी दी कि वे हवाई अड्डों और हवाई क्षेत्र के खिलाफ हौथी खतरों को देखते हुए ज्यादा सतर्क रहें, क्योंकि उड़ानें रद होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा में रुकावट आने की संभावना है।

अमेरिकी मिशन ने बयान जारी करते हुए कहा, "सऊदी अरब में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति और सऊदी अरब के हवाई अड्डों और हवाई क्षेत्र के खिलाफ हूती गुट की सार्वजनिक धमकियों को देखते हुए अमेरिकी मिशन सभी अमेरिकी नागरिकों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह देता है।"

बयान में आगे कहा गया, "हूती गुट ने आम नागरिकों के हवाई अड्डे के साथ सऊदी अरब पर हमले किए हैं और इस सैन्य संघर्ष के और बढ़ने की आशंका है। अमेरिकी नागरिकों को संभावित उड़ान रद होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा में रुकावटों के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। हम सलाह देते हैं कि आप अपनी उड़ान के रवाना होने की स्थिति के बारे में सीधे एयरलाइन और हवाई अड्डे से पता करें।"

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हूती विद्रोहियों का हमला, तीन मरे; विमानों का आवागमन बाधित