विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हमास अब तीन इजरायली व पांच थाई बंधकों को छोड़ेगा, युद्धविराम समझौते के तहत आज होगी रिहाई

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Thu, 30 Jan 2025 02:48 AM (IST)

इजरायल और हमास के बीच गाजा में युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते के तहत बंधकों और कैदियों की रिहाई हो ...और पढ़ें

गाजा में रिहा होने वाले तीन इजरायली बंधक: अर्बेल येहौद (दांए), अगम बर्जर (बीच में) और गादी मूसा
गाजा में रिहा होने वाले तीन इजरायली बंधक: अर्बेल येहौद (दांए), अगम बर्जर (बीच में) और गादी मूसा

HighLights

  1. उत्तरी गाजा में लौटे हजारों लोगों की खुशी निराशा में बदली
  2. इजरायल करीब 300 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर चुका है

 एपी, यरुशलम। इजरायल के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि हमास अब तीन इजरायली और पांच थाई नागरिकों को मुक्त करेगा। गाजा में बंधक बनाकर रखे गए इन लोगों की रिहाई गुरुवार को होगी।

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच गाजा में युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते के तहत बंधकों और कैदियों की रिहाई हो रही है। इससे पहले 25 जनवरी को हमास ने चार इजरायली महिला बंधकों को रिहा किया था। जबकि 19 जनवरी को तीन इजरायली महिला को मुक्त किया था। इन बंधकों के बदले इजरायल करीब 300 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर चुका है।

तीन इजरायली बंधकों में दो महिलाएं

इजरायली अधिकारी के अनुसार, रिहा होने वाले तीन इजरायली बंधकों में दो महिलाएं 29 वर्षीय अर्बेल येहुद और 19 वर्षीय अगम बर्गर और 80 वर्षीय पुरुष गादी मोजेस शामिल हैं। हालांकि उन्होंने थाइलैंड के नागरिकों के नाम नहीं बताए।

हमास ने सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल में बड़े पैमाने पर हमला किया था, जिसमें करीब 1200 लोग मारे गए थे। लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। उसी समय से इजरायल ने गाजा में हमास के सफाए सैन्य अभियान चला रखा था। इसमें 47 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए।

बमबारी में तबाह हुए घर

15 महीने की लड़ाई के बाद यह समझौता हुआ है। इसी समझौते के तहत इजरायल की ओर से 15 महीने बाद फलस्तीनी नागरिकों को उत्तरी गाजा की ओर लौटने की अनुमति मिली है। हजारों लोग इस क्षेत्र में लौट चुके हैं, लेकिन उनकी खुशी निराशा में बदल रही है।

बमबारी में उनके घर तबाह हो गए हैं, जो रहने लायक नहीं हैं। इधर, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में मंगलवार रात और बुधवार को इजराइली गोलीबारी में दो फलस्तीनी मारे गए। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

सीरिया में बनी रहेगी इजरायल की सेना

सीरिया में बशर अल-असद के पतन के बाद दक्षिणी सीरिया में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र पर कब्जा करने वाली इजरायल की सेना माउंट हरमोन पर अनिश्चित काल तक तैनात रहेगी। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने मंगलवार को इस इलाके के दौरे के बाद यह बात कही।

काट्स ने कहा कि इजरायल शत्रुतापूर्ण ताकतों को दक्षिणी सीरिया में स्थापित होने की अनुमति नहीं देगा। सीरिया-लेबनान सीमा पर माउंट हरमोन स्थित है, जो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें- ...तो नहीं छोड़ेंगे बंधक, हमास ने इजराइल को क्यों दी चेतावनी? 19 जनवरी से जारी है युद्ध विराम