विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Hamas War: हमास ने जारी किया इजरायली-अमेरिकी बंधक का एक वीडियो, लगा रहा रिहाई की गुहार

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 13 Apr 2025 05:40 AM (IST)Updated: Sun, 13 Apr 2025 07:03 AM (IST)

हमास ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया जिसमें एक इजरायली-अमेरिकी बंधक को जीवित दिखाया गया है जिसमें वह अपनी ...और पढ़ें

हमास की वीडियो दिख रहे शख्स का फोटो (फोटो- वीडियो ग्रैब)
हमास की वीडियो दिख रहे शख्स का फोटो (फोटो- वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. बंधक अलेक्जेंडर इजरायली सेना का सैनिक
  2. हमास ने जारी किया वीडियो, वह गाजा में कैद
  3. युद्धविराम के बाद 19 जनवरी को हमास ने 38 बंधकों को रिहा किया था

 रॉयटर, यरूशलम। हमास ने शनिवार को इजरायली-अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर का एक वीडियो जारी किया। उसे सात अक्टूबर, 2023 को हमास आतंकियों द्वारा पकड़े जाने के बाद से गाजा में रखा गया है।

अलेक्जेंडर इजरायली सेना का सैनिक

वीडियो में वह कह रहा है कि उसे 551 दिनों से गाजा में रखा गया है। वह वीडियो में सवाल करता दिख रहा है कि उसे अभी भी यहां क्यों रखा गया है। वह अपनी रिहाई की गुहार लगाता हुआ दिख रहा है। अलेक्जेंडर इजरायली सेना का सैनिक है। उसके परिवार ने इस वीडियो को सही बताया है।

हमास ने इस तरह के कई वीडियो जारी किए

हमास ने युद्ध के दौरान समय-समय पर इस तरह के कई वीडियो जारी किए हैं। इसका उद्देश्य इजरायल पर दबाव बनाना था। लेकिन, इजरायल ने इन सभी वीडियो को खारिज कर दिया था।

गौरतलब है कि युद्धविराम के बाद 19 जनवरी को हमास ने 38 बंधकों को रिहा किया था। मार्च में इजरायली सेना ने गाजा पर अपना जमीनी और हवाई हमला फिर से शुरू कर दिया।

यूक्रेन में हमलों के बीच रूस ने की ट्रंप की प्रशंसा

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका के रुख के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा की है। कहा कि इस मामले में ट्रंप की किसी अन्य पश्चिमी नेता से बेहतर सोच है। लावरोव ने तुर्किये के एक कार्यक्रम में यह बात कही।

यूक्रेन को लेकर ट्रंप की सोच अलग

लावरोव ने कहा कि किसी भी युद्ध को खत्म करने और लंबे समय के लिए शांति स्थापित करने के लिए सबसे अच्छा उपाय समस्या को जड़ से खत्म करना होता है। यही इस मामले में भी होना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सोच भी इसके नजदीक है। इसीलिए वह बाकी के पश्चिमी नेताओं से अलग हैं। ट्रंप उन नेताओं से अलग हैं जो यूक्रेन को सैन्य संगठन नाटो में शामिल किए जाने के पक्षधर हैं।

यूक्रेन का नाटो में शामिल होना खतरनाक

यही यूक्रेन में युद्ध छिड़ने का मुख्य कारण है। यूक्रेन के नाटो में शामिल होने को रूस अपने लिए खतरनाक मानता है। लावरोव का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि शुक्रवार को ही सेंट पीटर्सबर्ग में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकाफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर वार्ता की थी।

यह भी पढ़ें- इजरायल के 1000 सैनिकों पर गिरेगी गाज, सख्त एक्शन लेने जा रहे नेतन्याहू; जानिए क्या है मामला