विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों के बाद घुटनों पर आया हमास, गाजा में बचे सभी बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 18 Apr 2025 05:30 AM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2025 07:00 AM (IST)

इजरायल के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता के लिए हमास वार्ता दल का नेतृत्व करने वाले खलील अल-हय्या ने टीवी पर दिए ...और पढ़ें

हमास गाजा में बचे सभी बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार (फोटो- रॉयटर)
हमास गाजा में बचे सभी बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. इजरायली जेल में बंद फलस्तीनियों के बदले बाकी बचे सभी बंधकों को रिहा करने के लिए हमास तैयार
  2. गाजा के लोगों को दिन में एक बार मिल रहा भोजन, दवाओं की किल्लत से खतरनाक स्थिति

 रॉयटर, गाजा। हमास के गाजा प्रमुख ने कहा कि इजरायली जेल में बंद फलस्तीनियों के बदले बाकी बचे सभी बंधकों को रिहा करने के लिए हमास तैयार है और इस बारे में जल्द वार्ता करना चाहता है ताकि इस क्षेत्र में युद्ध समाप्त हो सके।

क्षेत्र में युद्ध पूरी तरह से रुकनी चाहिए

इजरायल के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता के लिए हमास वार्ता दल का नेतृत्व करने वाले खलील अल-हय्या ने टीवी पर दिए भाषण में कहा कि हमास को अंतरिम युद्धविराम समझौ स्वीकार नहीं है। क्षेत्र में युद्ध पूरी तरह से रुकनी चाहिए।

गाजा के लोगों को दिन में एक बार मिल रहा भोजन

गाजा में गुरुवार रात इजरायली हमलों में 23 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में 10 एक ही परिवार के हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में खाद्य सामग्री, पेयजल और दवाओं की किल्लत से खतरनाक स्थिति की आशंका जताई है।

इजरायल ने 18 महीने से युद्धग्रस्त फलस्तीनी क्षेत्र में छह हफ्तों से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रोक रखी है। इसके चलते गाजा की ज्यादातर आबादी को 24 घंटे में एक ही बार भोजन मिल रहा है। बंधकों की रिहाई के लिए हमास पर दबाव बनाने के लिए इजरायल युद्धविराम खत्म कर मार्च से ही गाजा में भीषण हमले कर रहा है।

खान यूनिस शहर में

खान यूनिस शहर में ताजा हमले में एक ही परिवार के पांच बच्चे, चार महिलाएं और एक पुरुष मारे गए हैं। ये सभी जलकर मरे हैं। जबकि उत्तरी भाग में किए हमलों में 13 लोग मारे गए हैं। इजरायली सेना ने कहा है कि वह अपने हमलों में आमजनों को बचाने का हर संभव प्रयास करती है।

आमजनों की मौत के लिए हमास जिम्मेदार है जो आबादी के बीच से इजरायली सेना पर हमले करता है या फिर उसने अपने ठिकाने आमजनों के बीच बनाए हुए हैं। ऐसे में जब हमास लड़ाकों पर कार्रवाई होती है तो आम फलस्तीनी भी उसके शिकार हो जाते हैं।

लड़ाकों के एक समूह को लेबनानी सेना ने गिरफ्तार किया

इस बीच लेबनान से इजरायल पर रॉकेट हमला करने वाले लड़ाकों के एक समूह को लेबनानी सेना ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने मार्च में इजरायल पर हमला किया था जिससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था।

रूसी नागरिकों की रिहाई के लिए हमास को पुतिन का धन्यवाद

हमास द्वारा फरवरी में रिहा किए तीन रूसी नागरिकों ने बुधवार को मास्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। पुतिन ने रूसी नागरिकों की रिहाई के लिए हमास को धन्यवाद दिया है।

ये रूसी नागरिक अक्टूबर 2023 में हमास के इजरायली शहरों पर हमले के दौरान अगवा किए गए थे। ये सभी तभी से हमास की कैद में थे। रिहा होने वाले एलेक्जेंडर ट्रूफानोव और उनके परिवार के दो सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें- रूसी ने अफगान तालिबान को प्रतिबंधित आतंकी समूह की सूची से हटाया, 20 साल पुराना प्रतिबंध हुआ खत्म