विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हमास ने कुछ ही घंटों में मान ली गलती, लौटा दिया शिरी बिबास का शव; नेतन्याहू ने दी थी धमकी

Published: Sat, 22 Feb 2025 12:38 PM (IST)

हमास ने इजरायल को चार बंधकों के शव लौटाए थे। इसमें शिरी बिबास उनके दो बच्चे और एक बुजुर्ग व्यक्ति ...और पढ़ें

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो)
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नेतन्याहू की धमकी के बाद हमास ने मानी अपनी गलती
  2. नहीं था शिरी बिबास का शव, डीएनए टेस्ट से हुआ खुलासा
  3. बंधकों के शव मिलने पर इजरायल में फैली शोक की लहर

आईएएनएस, तेल अवीव। शुक्रवार को हमास ने रेड क्रॉस को एक और महिला का शव सौंपा है और इस बार दावा किया है कि ये शव इजरायली महिला शिरी बिबास का है। 7 अक्टूबर 2023 के हमले के बाद हमास ने शिरी बिबास और उनके दो छोटे बेटों का अपहरण कर लिया था।

गुरुवार को इजरायल द्वारा फलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले बिबास के अवशेष उनके दोनों बच्चों के साथ इजरायल को वापस किए जाने की बात कही गई थी। लेकिन डीएनए टेस्ट के बाद इजरायली अधिकारियों ने दावा किया कि, जो शव सौंपा गया है वो शिरी बिबास का नहीं बल्कि किसी और महिला का है।

रेड क्रॉस ने शवों को इजरायल को सौंपा

इजरायल के इस दावे के बाद हमास ने एक और महिला का शव इजरायल को सौंपा और फलिस्तीनी गुट ने कहा कि ये शिरी बिबास का ही शव है। रेड क्रॉस ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों के अनुरोध पर उनकी टीम ने मानव अवशेष प्राप्त किए हैं, जिन्हें इजरायली अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

हमास के विदेश संबंध कार्यालय के प्रमुख मौसा अबू मरजौक ने कहा कि, शुक्रवार को फिर एक महिला का शव इजरायल को लौटाया गया है और इस बार शव शिरी बिबास का ही माना जा रहा है। एक दूसरे हमास अधिकारी ने कहा, उनका विश्वास है कि इस बार सही शव सौंपा गया है।

परिवार वालों ने की पुष्टि

परिवार ने पुष्टि की है कि हमास द्वारा लौटाया गया दूसरा शव इजरायली महिला शिरी बिबास का है, जिनके बेटे भी कैद में मारे गए थे।

गलत शव मिलने पर भड़के नेतन्याहू

हमास द्वारा शवों को सौंपे जाने के बाद शुक्रवार को इजरायल की ओर से कहा गया था कि, हमास द्वारा सौंपे गए शवों में शिरी बिबास का शव नहीं था। इजरायली सेना ने इसे युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन बताया था।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसके लिए हमास को परिणाम भुगतने तक की धमकी दे दी थी। हमास ने गाजा में हुई भारी जबाही का हवाला देते हुए माना कि लाशों के आपस में बदल जाने की संभावना है। हमास ने मामले की जांच कर कुछ ही घंटों में एक और शव इजरायल को सौंपा था।

पूरे देश में फैली शोक की लहर

हमास द्वारा चार बंधकों के शव इजरायल को वापस लौटाए जाने के बाद पूरे देश में शोक की लहर फैल गई। ताबूतों को ले जाने वाले काफिले का सम्मान करने के लिए बारिश में भी लोग झंडे लहराते हुए राजमार्गों पर खड़े थे और हजारों लोग तेल अवीव चौराहे पर रात के समय जाग रहे थे।

'किसी को नहीं छोड़ेंगे', बसों में सीरियल धमाकों के बाद भड़के इजरायल ने दिया सेना को आदेश