विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजा में थम जाएगा युद्ध! हमास ने सीजफायर का किया एलान, इजरायल पर टिकी दुनिया की निगाहें

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 14 Jan 2025 10:14 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2025 11:53 PM (IST)

Israel Hamas War बीते 15 महीनों से चल रही इजरायल हमास युद्ध पर जल्द ही ब्रेक लग सकती है। युद्धविराम ...और पढ़ें

युद्धविराम के लिए समझौते के मसौदे को हमास ने स्वीकार कर लिया।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)
युद्धविराम के लिए समझौते के मसौदे को हमास ने स्वीकार कर लिया।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

HighLights

  1. गाजा में लड़ाई रोकने पर इजरायल अभी कर रहा विचार
  2. कतर ने कहा- दोनों पक्ष समझौते के सबसे ज्यादा करीब

एपी, काहिरा। गाजा में युद्धविराम के लिए समझौते के मसौदे को फलस्तीनी संगठन हमास ने स्वीकार कर लिया है। अब इजरायल के रुख का इंतजार है। अगर इजरायल सरकार ने समझौते का प्रारूप को स्वीकार कर लिया तो युद्धविराम कुछ घंटे में प्रभावी हो सकता है और बंधकों व कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इजरायल ने नहीं लिया है अभी अंतिम निर्णय 

प्रतिक्रिया देने में आमतौर पर संयम बरतने वाले कतर ने कहा है कि समझौते को लेकर दोनों पक्ष सबसे नजदीक हैं। मिस्त्र और हमास के अधिकारियों ने समझौते को फलस्तीनी संगठन द्वारा स्वीकार किए जाने की पुष्टि की है। जबकि इजरायली शीर्ष अधिकारी ने कहा, उनकी सरकार में मसौदे की स्वीकृति को लेकर सकारात्मक रुख है लेकिन अंतिम निर्णय होना अभी बाकी है।

युद्धविराम की क्रेडिट लेना चाहते बाइडन

इजरायली कैबिनेट के विचार के बाद ही समझौते के प्रारूप को स्वीकार या अस्वीकार करने की घोषणा की जाएगी। अमेरिका, मिस्त्र और कतर बीते 15 महीनों से चल रहे इस युद्ध को रुकवाने के प्रयास में लगे हैं। अब जबकि अमेरिका में 20 जनवरी को जो बाइडन का राष्ट्रपति पद का कार्यकाल पूरा हो रहा है तब उनकी कोशिश है कि गाजा में युद्ध रुकवाने का श्रेय उनकी (बाइडन) सरकार को मिले।

वैसे निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हमास को 20 जनवरी तक बंधकों को रिहा करने का समय दिया है। कहा है कि अगर बंधक रिहा नहीं हुए तो उसके बाद पश्चिम एशिया को दुष्परिणाम भुगतने होंगे। 

यह भी पढ़ें: बंधकों की रिहाई से लेकर सैनिकों की वापसी तक... इन शर्तों पर बनी इजरायल-हमास के बीच सहमति; पढ़िए सीजफायर डील की प्रमुख बातें