विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इजरायली सेना ने हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख के आवास पर किया हमला...', IDF ने बताया आतंकी हमलों के लिए हो रहा था घर का इस्तेमाल

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Updated: Thu, 16 Nov 2023 02:47 PM (IST)

इजरायल और हमास के बीच युद्ध लगातार गहराता जा रहा है।एक महीने से ऊपर हो चुके इस युद्ध में अब इजरायल अब जमीनी स्तर पर गाजा में घुस के हमास के आतंकियों क ...और पढ़ें

इजरायल रक्षा बलों द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट (छवि क्रेडिट: एक्स/@इज़राइलएयरफोर्स)
इजरायल रक्षा बलों द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट (छवि क्रेडिट: एक्स/@इज़राइलएयरफोर्स)

एएनआई, तेल अवीव। इजरायल ने ठान लिया है कि जब तक वह हमास के आतंकियों को जड़ से खत्म नहीं कर देता तब तक वह रुकेगा नहीं। कुछ यही हाल देखने को भी मिल रहा है। इजरायल की सेना गाजा में घुसकर जमीनी स्तर पर हमास के आतंकियों को मौत के घाट उतार रही है। इजरायली सेना गाजा में घुसकर हमास आतंकियों के लिए छापेमारी कर रही है। 

इस बीच इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा है कि आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी में हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानियेह के घर पर हमला किया। आईडीएफ ने कहा कि इस घर का इस्तेमाल इजरायल के खिलाफ आतंकवादी हमलों को निर्देशित करने के लिए आतंकवादी बुनियादी ढांचे और हमास के वरिष्ठ नेताओं के लिए बैठक स्थल के रूप में किया गया था।

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हानियेह कतर में रहते हैं, लेकिन उनका पारिवारिक घर गाजा पट्टी में है।

हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख के आवास पर हमला

सोशल मीडिया एक्स पर आईडीएफ ने पोस्ट कर कहा, "आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हनीयेह के आवास पर हमला किया। आवास का उपयोग आतंकवादी बुनियादी ढांचे और हमास के वरिष्ठ नेताओं के लिए इजरायल के खिलाफ आतंकवादी हमलों को निर्देशित करने के लिए एक बैठक के रूप में किया गया था।"

अल शिफा अस्पताल के अंदर सर्च ऑपरेशन चला रहे IDF

इससे पहले इजरायल रक्षा बलों ने गाजा के अल शिफा अस्पताल के अंदर हथियार दिखाते हुए एक वीडियो साझा किया था। एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने अल-शिफा अस्पताल की एमआरआई इमारत का दौरा किया।

वीडियो में उन्होंने कहा, "हम शिफा अस्पताल के एमआरआई केंद्र के अंदर हैं। इजरायली सैनिकों ने कुछ घंटे पहले यहां घुसपैठ की थी और हमने क्षेत्र को खाली कर दिया है और यह सुनिश्चित किया है कि यह सुरक्षित है। हमास अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करके अपने सैन्य अभियानों में व्यवस्थित रूप से अस्पतालों का उपयोग करता है।

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: गाजा में अब बुलडोजर चलाने की तैयारी में इजरायली सेना, अस्पताल के बाहर हुई तैनाती

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: इजराइल ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल में मारा छापा, मरीजों के बीच हमास आतंकियों को तलाशती रही सेना