विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो लोगों की मौत; सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां तहस नहस

Published: Thu, 26 Mar 2026 01:21 PM (GMT+05:30)

संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में एक मिसाइल को रोके जाने के बाद उसके मलबे के स्वेहान रोड पर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

HighLights

  1. अबू धाबी में मिसाइल मलबे से दो लोगों की मौत

  2. स्वेहान रोड पर गिरे मलबे से तीन अन्य घायल

  3. अवरोधित बैलिस्टिक मिसाइल के मलबे से वाहन क्षतिग्रस्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में मिसाइल को रोके जाने के बाद उसके मलबे के स्वेहान रोड पर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए और कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।

कुवैत पर ड्रोन हमला

इससे पहले, कुवैत पर ईरान ने हमला किया था। कुवैत सेना के जनरल स्टाफ मुख्यालय ने गुरुवार सुबह बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। सेना के बयान के अनुसार, इस हमले में मिसाइलों और ड्रोन, दोनों का इस्तेमाल किया गया था।

ईरान ने सऊदी अरब को बनाया निशाना

नागरिकों को सलाह दी गई कि वे अधिकारियों द्वारा जारी किए गए सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यह भी बताया गया कि सऊदी अरब को भी रात भर ईरान की ओर से कई हमलों का सामना करना पड़ा। देश को रात के दौरान ईरान की ओर से आठ UAVs का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- क्या ईरान ने मार गिराया US का F-18 लड़ाकू विमान? दावे पर अमेरिका ने किया फैक्ट चेक