विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Japan: जापान में यौन अपराध पर नियंत्रण के लिए सरकार की ठोस पहल, सहमति से संबंध बनाने की उम्र बढ़ाई

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 16 Jun 2023 08:46 PM (IST)

साल 1907 में जापान में यह कानून बना था। ऐसे में सहमति से संबंध बनाने की उम्र 13 साल थी ...और पढ़ें

जापान में सहमति से संबंध बनाने की उम्र बढ़ी (फोटो: एपी)
जापान में सहमति से संबंध बनाने की उम्र बढ़ी (फोटो: एपी)

टोक्यो, एएफपी। जापान में सहमति से संबंध बनाने की उम्र को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जापान सरकार ने सहमति से संबंध बनाने की उम्र 13 साल से बढ़ाकर 16 साल कर दी है।

बता दें कि जापान ही ऐसा एकमात्र देश है जहां पर सहमति से संबंध बनाने की उम्र 13 साल थी। हालांकि, इसे बढ़ाकर अब 16 साल कर दिया गया है। नया कानून दुष्कर्म अभियोजन की जरूरतों को भी स्पष्ट करता है। संसद के ऊपर सदन ने शुक्रवार को सर्वसम्मति के साथ यौन अपराध कानून में बदलाव को मंजूरी दी।

ताक-झांक करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। नए कानून में यह स्पष्ट किया गया है।

सहमति से संबंध बनाने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

देश उम्र
जापान 16 (पहले 13 साल थी)
ब्रिटेन 16
फ्रांस 15
जर्मनी 14
चीन 14

साल 1907 में जापान में यह कानून बना था। ऐसे में सहमति से संबंध बनाने की उम्र 13 साल थी, जो दुनियाभर के देशों में सबसे कम थी। हालांकि, जापान ने पिछली बार 2017 में यौन अपराध कानूनों को संशोधित किया था, लेकिन प्रचारकों ने इसे अपर्याप्त बताया था।

तो इस वजह से हो रही थी रैलियां

साल 2019 में दुष्कर्म के मामलों में कई लोगों को बरी होते हुए देखा गया है। जिसके चलते देशव्यापी रैलियां शुरू हुईं।

शुक्रवार को पारित हुए विधेयक में कई उदाहरणों का उल्लेख किया गया है। जिसके तहत दुष्कर्म का मुकदमा चलाया जा सकता है। इनमें शराब या नशीली दवाओं के प्रभाव में पीड़ित को डराना या आपराधिक स्थिति का लाभ उठाना इत्यादि शामिल है।