बच्चे ने सीटबेल्ट नहीं लगाई तो कैंसिल हो गई टोरंटो जा रही फ्लाइट, 24 घंटे परेशान रहे यात्री
कनाडा में एक बच्चे के सीटबेल्ट न पहनने की जिद के कारण पोर्टर एयरलाइंस की एक उड़ान 24 घंटे देरी से रवाना हुई, जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी हुई। ...और पढ़ें

बच्चे की जिद की वजह से टोरंटो जा रही फ्लाइट 24 घंटे लेट (तस्वीर एआई से बनाई गई है)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, ओटावा। कनाडा में एक शरारती बच्चे की जिद के कारण सैकड़ों यात्रियों को 24 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। 6 अगस्त को विक्टोरिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टोरंटो जाने वाली पोर्टर फ्लाइट PD4444 रनवे पर जाने को तैयार थी, तभी क्रू ने देखा कि एक बच्चा सीटबेल्ट नहीं पहन रहा है।
क्रू और माता-पिता ने की कोशिश
क्रू मेंबर्स और बच्चे के माता-पिता ने उसे मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन बच्चा मानने को तैयार नहीं था। सुरक्षा नियमों के कारण बिना सीटबेल्ट के टेकऑफ मुमकिन नहीं था। एयरलाइन ने कहा, पेरेंट्स और क्रू की कोशिशें नाकाम रहीं। इस अनसेफ कंडीशन में प्लेन उड़ नहीं सकता था, इसलिए टर्मिनल वापस जाकर पैसेंजर्स को उतारना पड़ा।
फ्लाइट करनी पड़ी रीशेड्यूल
क्रू के पास दूसरा ऑप्शन था कि बच्चे और उसके माता-पिता को वहीं छोड़ दिया जाए। लेकिन जब तक प्लेन को गेट पर लाया गया, उन्हें और उनका सामान उतारा गया और कागजी कार्रवाई हुई, तब तक देर हो चुकी थी।
विक्टोरिया एयरपोर्ट रात 12.30 बजे बंद हो जाता है। इस वजह से फ्लाइट को अगले दिन 7 अगस्त रात 10.49 बजे के लिए रीशेड्यूल किया गया। प्लेन आखिरकार शनिवार सुबह टोरंटो पहुंचा। अभी साफ नहीं है कि देरी से परेशान यात्रियों को मुआवजा मिला या नहीं।
खबरें और भी
सोशल मीडिया पर गुस्सा
इस घटना के बाद सॉफ्ट पेरेंटिंग पर बहस छिड़ गई। लोग हैरान हैं कि माता-पिता बच्चे को कंट्रोल क्यों नहीं कर पाए। Reddit पर एक यूजर ने लिखा, पेरेंट्स ने कुछ नहीं किया, उन्होंने कहा सीटबेल्ट न पहनना उनका अधिकार है।
वहीं X पर एक यूजर ने कहा कि पेरेंट्स पर फाइन लगना चाहिए था। एक अन्य यूजर ने लिखा कि प्लेन को जाने देना चाहिए था, पेरेंट्स को उतारकर उनका बैग जब्त कर लेना चाहिए था।