विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 साल से टोरंटो में खड़ा है रूस का Antonov An-124 विमान, कनाडाई कोर्ट ने खारिज की रूसी एयरलाइन की याचिका

Published: Fri, 21 Aug 2026 12:28 PM (IST)

रूसी कार्गो विमान एंटोनोव An-124 पिछले चार साल से टोरंटो एयरपोर्ट पर फंसा है क्योंकि कनाडा ने यूक्रेन युद्ध के ...और पढ़ें

(फाइल फोटो- Canada Press)

(फाइल फोटो- Canada Press)

HighLights

  1. रूसी एंटोनोव An-124 विमान 4 साल से टोरंटो में फंसा

  2. कनाडा ने यूक्रेन युद्ध के कारण एयरस्पेस बंद किया था

  3. कनाडाई कोर्ट ने विमान वापसी की याचिका खारिज की

डिजिटल डेस्क, ओटावा। यूक्रेन युद्ध के दौरान कनाडा ने रूस के लिए अपने एयरस्पेस बंद कर दिए थे। जिसके चलते पिछले चार सालों से एक रूसी कार्गो विमान (Antonov An-124) कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो के पियरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा है।

यह विमान न तो उड़ सकता है और न ही वापस रूस लौट सकता है। क्योंकि कनाडाई फेडरल कोर्ट ने रूसी ऑपरेटर 'वोल्गा-डनेपर एयरलाइंस' की रोक हटाने की याचिका को खारिज कर दिया है। अब कनाडा सरकार ने इस विशाल विमान को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विमान पर एयरपोर्ट फीस के रूप में रूस की वोल्गा-डनेपर एयरलाइंस 1 मिलियन डॉलर से अधिक का बकाया भी जमा कर दिया है। ऐसे में अब वोल्गा-डनेपर एयरलाइंस अपना विमान वापस मांग रही है या 100 मिलियन डॉलर का मुआवजा की मांग कर रही है।

कैसे फंसा विमान?

रूसी कार्गो विमान (Antonov An-124) दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमानों में से एक है। यह 27 फरवरी, 2022 को चीन से माल लेकर टोरंटो में उतरा। यह विमान COVID-19 रैपिड टेस्ट किट्स की एक बड़ी खेप कनाडा लेकर आया था। इसी दौरान रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। जिसके बाद अलग-अलग देशों ने रूस और यूक्रेन पर अलग-अलग प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए।

इसी दौरान कनाडा की तत्कालीन ट्रांसपोर्ट मंत्री ओमर अलघाबरा ने घोषणा की कि रूस के किसी भी विमान को अब कनाडाई हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी क्योंकि रूस ने यूक्रेन पर सैन्य हमला शुरू कर दिया था। जिसके चलते चीन से कनाडा आए इस विमान को टोरंटो एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया और तब से अब तक ये विमान यहीं खड़ा है।

क्यों उड़ान नहीं भर सकता यह विमान?

यूक्रेन युद्ध के दौरान कनाडा सरकार एक 'Notice to Airmen' (NOTAM) लागू किया। इस नोटिस के अनुसार, "किसी भी रूसी रजिस्टर्ड, स्वामित्व वाले, या रूसी संस्था से जुड़े विमान को कनाडाई क्षेत्र में उड़ान की नहीं दी जाती है।" इसी प्रतिबंध के चलते यह विमान यहां फंसा हुआ है।