भारतीय छात्रों के लिए कनाडा में इंटर्नशिप करने का मौका, जानिए कैसे करें अप्लाई
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने कनाडा के मिटैक्स के साथ ग्लोबलिंक रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करने का समझौता किया है। ...और पढ़ें

कनाडा में इंटर्नशिप का मौका (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
एआईसीटीई-मिटैक्स ने ग्लोबलिंक रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया।
हर साल 300 भारतीय छात्रों को कनाडा में इंटर्नशिप।
12 सप्ताह की वित्तपोषित शोध इंटर्नशिप मई से अक्टूबर तक।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, गणित व मानविकी जैसे क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब कनाडा में शोध के क्षेत्र में काम रहे अग्रणी विश्वविद्यालयों व उद्योगों के साथ ही मिलकर शोध और नवाचार के क्षेत्र में काम करने मौका मिलेगा।
इसे लेकर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) ने कनाडा के मिटैक्स के साथ ही एक ग्लोबलिंक रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करने को लेकर समझौता किया है। इसके तहत हर साल तीन सौ भारतीय छात्रों को कनाडा में शोध से जुड़ी पेड इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी।
कनाडा में इंटर्नशिप करने का मौका
एआइसीटीई के मुताबिक मिटैक्स के साथ यह समझौता अगले तीन सालों तक के लिए है। इस दौरान हर साल तीन सौ बच्चों को इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा।
इस दौरान पात्र भारतीय स्नातक छात्रों को कनाडा के अग्रणी विश्वविद्यालयों में 12 सप्ताह की वित्तपोषित शोध इंटर्नशिप दी जाएगी, जो मई से अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी।
इसमें विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय प्रयोगशालाओं में कार्य करने,अंतरराष्ट्रीय शोध इकोसिस्मट को देखने व वैश्विक विशेषज्ञों के मार्गदर्शन व सीखने का अवसर मिलेगा। इस दौरान 2027 की इंटर्नशिप के लिए आवेदन पांच अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 16 सितंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।