Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप के अलावा कौन था निशाने पर? व्हाइट हाउस डिनर गोलाबारी में US अटॉर्नी जनरल ने किया खुलासा

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 07:19 PM (IST)

    वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस डिनर फायरिंग पर अटॉर्नी जनरल ने खुलासा किया कि हमलावर का मुख्य निशाना ट्रंप प्रशासन के अधिकारी थे। हमलावर ने सुरक्षा घेर ...और पढ़ें

    एक्टिंग अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच, डोनल्ड ट्रंप, हमलावर कोल टॉमस एलन

    एक्टिंग अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच, डोनल्ड ट्रंप, हमलावर कोल टॉमस एलन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग की पूरी दुनिया में चर्चा है।

    इस बीच अमेरिका के एक्टिंग अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने रविवार को बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि हमलावर का मुख्य टारगेट ट्रंप प्रशासन के अधिकारी थे, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हो सकते हैं।

    TOD

    ट्रेन से वॉशिंगटन पहुंचा था हमलावर 

    जांच एजेंसियों के अनुसार, 31 वर्षीय आरोपी कोल टॉमस एलन कैलिफोर्निया से ट्रेन के जरिए पहले शिकागो और फिर वॉशिंगटन पहुंचा।

    उसने उसी होटल में कमरा लिया जहां यह हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम चल रहा था। हथियारों से लैस हमलावर ने सिक्योरिटी चेकप्वाइंट तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत कार्रवाई कर उसे काबू कर लिया।

    इस दौरान एक सुरक्षा अधिकारी घायल भी हुआ, हालांकि उसकी हालत स्थिर है। राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य वीआईपी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    WhatsApp Image 2026-04-26 at 7.02.16 PM

    जांच में मदद नहीं कर रहा हमलावर: ब्लैंच 

    अटॉर्नी जनरल ब्लैंच ने कहा, 'शुरुआती जांच में यह साफ है कि आरोपी प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाने आया था।' उन्होंने यह भी कहा कि हमलावर जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। यहीं वजह है कि जांच में समस्या आ रही है।

    एफबीआई हमलावर के मोबाइल, लैपटॉप और नोट्स की जांच कर रही है। अभी तक ईरान या किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ाव का ठोस सबूत नहीं मिला है, लेकिन जांच जारी है।

    WhatsApp Image 2026-04-26 at 7.02.42 PM