विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी फ्लाइट में बवाल: युवक ने यात्री पर किया हमला, लोगों ने 'डक्ट टेप' से सीट पर बांधा; इमरजेंसी लैंडिंग

Published: Sat, 05 Sep 2026 01:04 PM (IST)

डलास-फोर्ट वर्थ से नेवार्क जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री ने सह-यात्री का गला दबाया और क्रू ...और पढ़ें

फ्लाइट में हिंसक यात्री को डक्ट टेप से बांधकर काबू में किया गया (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)

फ्लाइट में हिंसक यात्री को डक्ट टेप से बांधकर काबू में किया गया (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका डलास-फोर्ट वर्थ से नेवार्क जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री ने अचानक आपा खो दिया और सह-यात्री के साथ हिंसक व्यवहार करने लगा।

उड़ान भरने के लगभग दो घंटे बाद आरोपी यात्री ने चिल्लाना शुरू कर दिया और अपने बगल में बैठे सह-यात्री की गर्दन पकड़कर उस पर हमला कर दिया।

इस दौरान जब फ्लाइट अटेंडेंट ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया, तो आरोपी यात्री उनके साथ भी बदसलूकी करने लगा। उसने क्रू मेंबर पर नस्लभेदी और समलैंगिक विरोधी टिप्पणियां कीं। जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

यात्रियों और क्रू ने मिलकर टाई व डक्ट टेप से बांधा

यात्री के बढ़ते हिंसक व्यवहार को देखते हुए फ्लाइट में मौजूद सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी जुआन मेजिया और एक अन्य यात्री तुरंत आगे आकर मामले में हस्तक्षेप किया और हिंसक यात्री को जिप टाई व डक्ट टेप से सीट पर बांधकर काबू में किया।

एक यात्री द्वारा साझा की गई तस्वीर में दिखाया गया है कि उस व्यक्ति की कलाई, धड़ और सिर के चारों ओर टेप के कई लूप लगे हुए थे।

बाल्टीमोर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

यात्री के हंगामे को देखते हुए पायलट को फ्लाइट का रूट बदलना पड़ा और विमान की बाल्टीमोर-वाशिंगटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। बाल्टीमोर पहुंचते ही स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों और पुलिस ने आरोपी यात्री को विमान से नीचे उतारकर अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद उड़ान ने नेवार्क के लिए अपनी आगे की यात्रा तय की।