चीनी कंपनियों के लिए अमेरिकी फोन नंबरों का सीधा एक्सेस होगा बंद, FCC के फैसले पर भड़का चीन
अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चीनी दूरसंचार कंपनियों को अमेरिकी फोन नंबरों तक सीधी पहुंच से प्रतिबंधित करने की योजना बना रहा है।
-1793379449859_m.webp)
अमेरिका चीनी टेलीकॉम कंपनियों की सीधी पहुंच पर प्रतिबंध लगाएगा
HighLights
अमेरिका चीनी टेलीकॉम कंपनियों की सीधी पहुंच पर प्रतिबंध लगाएगा
यह कदम स्कैम से जुड़ी रोबो कॉल रोकने हेतु
चीन ने अमेरिकी प्रतिबंध को राष्ट्रीय सुरक्षा का दुरुपयोग बताया
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चीनी टेलीकाम कंपनियों को अमेरिकी फोन नंबरों तक सीधे पहुंच (डायरेक्ट एक्सेस) से जल्द ही प्रतिबंधित करने की योजना बना रहा है।
इस कदम का उद्देश्य स्कैम से जुड़ी रोबो काल को रोकना है। रोबो काल एक ऐसी स्वचालित फोन काल होती है, जिसमें किसी कंप्यूटर या आटोडायलर के जरिए पहले से रिकार्ड संदेश बड़ी संख्या में लोगों तक एक साथ पहुंचाया जाता है।
चीनी टेलीकॉम कंपनियों की सीधी पहुंच पर प्रतिबंध लगेगा
अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन ने गुरुवार को कहा कि वह 19 नवंबर को एक प्रस्ताव पर मतदान करेगा। इस प्रस्ताव के तहत चाइना मोबाइल, चाइना टेलीकाम, चाइना यूनिकाम और अन्य आइपी आधारित सेवा प्रदाताओं को अमेरिकी फोन नंबरों तक सीधे पहुंच से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
वायस ओवर इंटरनेट प्रोटोकाल तकनीक का उपयोग करने वाली टेलीकाम कंपनियों के लिए सीधे पहुंच (डायरेक्ट एक्सेस) एक बहुत सस्ता विकल्प है।
चीन ने अमेरिकी प्रतिबंध को राष्ट्रीय सुरक्षा का दुरुपयोग बताया
इससे उन्हें ग्राहकों को उन्नत सुविधाएं देना भी आसान हो जाता है। फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के अध्यक्ष ब्रेंडन कार ने कहा, 'इस फैसले से गलत इरादे रखने वालों और अवैध रोबो काल करने वालों के खिलाफ हमारी सुरक्षा की पहली पंक्ति और मजबूत होगी।'
चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के इस संभावित प्रतिबंध का कड़ा विरोध करता है। चीन ने वाशिंगटन पर आरोप लगाया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा का जरूरत से ज्यादा विस्तार कर रहा है और चीनी कंपनियों को दबाने के लिए अपनी सरकारी शक्ति का दुरुपयोग कर रहा है।
(न्यूज एजेंसी रायटर्स के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।