अमेरिका के भूकंप वैज्ञानिक को चीन ने बनाया बंधक, परमाणु परीक्षण छिपाने की तकनीक में लेगा मदद
चीन ने अमेरिकी भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन को लगभग दो साल से जासूसी के आरोप में हिरासत में रखा है। अमेरिका का मानना है कि चीन उनकी विशेषज्ञता का उपयोग प ...और पढ़ें

चीन ने 2 साल में हिरासत में रखा है (फोटो: सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के एक भूकंप वैज्ञानिक को चीन ने लगभग 2 साल में हिरासत में रखा है। वैज्ञानिक का नाम यूलिन चेन है और वह चीन में ही जन्मे हैं। चीन उन पर जासूसी के आरोप में मुकदमा चला रहा है। यूलिन चेन की पत्नी युफांग रोंग खुद भी एक भूकंप वैज्ञानिक हैं।
रोंग ने कहा कि डोनल्ड ट्रंप ने अपनी बीजिंग यात्रा के दौरान शी चिनफिंग के सामने यह मुद्दा उठाया था और चिनफिंग ने वादा भी किया था कि वह इस मामले को देखेंगे, लेकिन तब से अब तक चीन की तरफ से इस पर अपडेट नहीं आया है।
चीन ने कहा- कानून का पालन हो रहा
उन्होंन आरोप लगाया कि चीन ने उनके पति को पहले से ही जासूसी मामले में दोषी ठहराने का फैसला कर लिया है और इसके लिए उन्हें उम्रकैद या मौत की सजा भी हो सकती है। मामले पर टिप्पणी करते हुए मंगलवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन में कानून का पालन होता है और गलत हिरासत जैसी कोई बात नहीं है।
अमेरिका के पूर्व सुरक्षा अधिकारी एरिक लेब्सन का कहना है कि चीन यूलिन चेन की विशेषज्ञता का इस्तेमाल जमीन के नीचे किए जाने वाले परमाणु हथियारों के परीक्षण को छिपाने की क्षमता को और बेहतर बनाने के लिए करना चाहता है। यूलिन चेन ने उत्तर कोरिया के परीक्षण विस्फोटों से पैदा होने वाली भूकंपीय तरंगों पर रिसर्च की थी और इसे स्टेट डिपार्टमेंट और एयर फोर्स रिसर्च लैबोरेटरी से फंडिंग मिली थी।
खबरें और भी
अमेरिका लगा रहा जोर
अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो ने कहा कि यूलिन चेन की रिहाई अमेरिका की सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। यूलिन चेन 2011 में अमेरिकी नागरिक बने थे और मैसाचुसेट्स के बोस्टन में रहते हैं। बंधकों के लिए काम करने वाली एक संस्था का कहना है कि कम से कम 12 अमेरिकियों को चीन ने इसी तरह से हिरासत में रखा हुआ है।
रोलिन चेन को 5 नंवबर 2024 को बीजिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया थआ। वह दो विश्वविद्यालयों में अपने काम पर लेक्चर देने के बाद बोस्टन स्थित अपने घर लौट रहे थे। 1 मई 2025 को उन पर जासूसी का आरोप लगा, लेकिन अभी तक मुकदमा नहीं चला है।