Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • world
  • america
LIVE BLOG

US Election Result 2024 LIVE: ट्रंप की जीत पर क्या बोल रहे दुनियाभर के नेता, ईरान और चीन का भी आया रिएक्शन

US Election Result 2024 LIVE: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत पा लिया है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अपनी प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक कैंडिडेट कमला हैरिस से स्विंग स्टेट्स में भी आगे चल रहे हैं।

By Piyush Kumar Wed, 06 Nov 2024 08:17 PM (IST)
News Article Hero Image

US Election Result 2024 LIVE: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गए हैं। पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को बहुमत मिल गया है और उन्होंने उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को बड़ी मात दी है। ट्रंप ने ना सिर्फ इलेक्टोरल वोट में बहुमत पाया है बल्कि सभी सातों स्विंग स्टेट्स में भी आगे चल रहे हैं।

6 Nov 20248:17:52 PM
US Election Result: ट्रंप की जीत पर चीन ने क्या कहा?

ट्रंप की जीत पर चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान आया है। चीन ने ट्रंप को जीत की बधाई देते हुए कहा,"चीन अमेरिका के साथ परस्पर सम्मान के आधार पर काम करना जारी रखेगा। साथ ही चीन की नीतियां अमेरिका को लेकर पहले जैसी ही रहेंगी।"

6 Nov 20247:18:57 PM
US Election Result 2024 LIVE: ट्रंप की जीत पर ईरान ने क्या कहा?

ईरान सरकार की स्पोक्सपर्सन फतेमेह मोहजेरानी ने ट्रंप की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम से कोई खास बदलाव नहीं आएगा और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं. हमारे लोगों की आजीविका पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

6 Nov 20247:01:40 PM
US Election Result 2024 LIVE: सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बनेंगे ट्रंप

 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लकिन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जीत बहुमत हासिल कर ली है। इसी के ट्रंप दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। बतौर रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप का यह तीसरा चुनाव था। ट्रंप, राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले अमेरिका के इतिहास के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति होंगे। दरअसल, 20 जनवरी को जब ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे तो उनकी उम्र 78 साल 221 दिन होगी।

6 Nov 20246:07:03 PM
US Election Result 2024 LIVE: राहुल गांधी ने दी ट्रंप को बधाई

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने ट्रंप को जीत की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा,"ट्रंप को जीत के लिए बधाई। अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में आपके दूसरे कार्यकाल में सफलता की कामना करता हूं। 
कमला हैरिस को भी भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

6 Nov 20245:34:39 PM
US Election Result 2024: रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में हासिल की बहुमत

रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में 51-42 के साथ बहुमत हासिल कर ली है। सीनेट में 100 सीटें हैं। ट्रंप समर्थित उम्मीदवार बर्नी मोरेनो और जिम जस्टिस ने महत्वपूर्ण सीटें जीतीं।

6 Nov 20245:24:57 PM
US Election Result Live: डोनाल्ड ट्रम्प ने विस्कॉन्सिन में हासिल की जीत

डोनाल्ड ट्रंप ने विस्कॉन्सिन जैसे महत्वपूर्ण राज्य में जीत हासिल की। ​​विस्कॉन्सिन में जीत के साथ ही ट्रम्प को 10 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिल गए। 2016 में, उन्होंने एक करीबी मुकाबले में विस्कॉन्सिन जीता था। साल 2020 में ट्रंप को इस राज्य में हार का सामना करना पड़ा था।

6 Nov 20244:13:58 PM
US Election Result 2024: ट्रंप की जीत पर रूस ने क्या कहा?

ट्रंप की जीत पर रूस की ओर से आधिकारिक बयान आया है। रूसी अधिकारियों की ओर से कहा गया फिलहाल बधाई देने का कोई ईरादा नहीं है।

6 Nov 20244:10:02 PM
इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी जीत की बधाई

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है।

उन्होंने एक्स पर लिखा," मेरी और इटली सरकार की ओर से अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मेरी हार्दिक बधाई। इटली और अमेरिका के बीच बहन जैसा रिश्ता है। दोनों देशों का रिश्ता अटूट है।दोनों देश साझा मूल्यों और ऐतिहासिक मित्रता से जुड़े हुए हैं।"

6 Nov 20243:37:53 PM
US Election Result 2024 LIVE: जेलेंस्की ने दी ट्रंप को जीत की बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा,"

मुझे सितंबर में हुई राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमारी शानदार बैठक याद आती है, जब हमने यूक्रेन और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी, जीत की योजना और यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रामकता को खत्म करने के उपाय पर विस्तार से चर्चा की थी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आगे कहा,मैं अंतरराष्ट्रीय मामलों में शक्ति के माध्यम से शांति दृष्टिकोण के प्रति राष्ट्रपति ट्रम्प की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं. यह बिल्कुल वही सिद्धांत है, जो व्यावहारिक रूप से यूक्रेन में न्यायपूर्ण शांति ला सकता है। मुझे उम्मीद है कि हम इसे एक साथ अमल में लाएंगे।

राष्ट्रपति ट्रम्प के लीडरशिप में हम एक मजबूत अमेरिका के युग की आशा करते हैं। यह भी उम्मीद करते हैं कि अमेरिका लगातार यूक्रेन की मदद करता रहेगा। हम लाभकारी राजनीतिक और आर्थिक सहयोग डेवलप करने में रुचि रखते हैं, जिससे दोनों देशों को लाभ मिलेगा।

6 Nov 20243:27:35 PM
US Election Result 2024 LIVE: खरगे ने ट्रंप को दी जीत की बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा,"भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम राष्ट्रपति जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। ट्रंप को उनकी चुनावी जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। भारत और अमेरिका के बीच एक मजबूत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो लंबे समय से साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, संरेखित हितों और व्यापक लोगों के बीच संबंधों पर आधारित है। हम वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।" 

कहा,"हम डोनाल्ड ट्रंप को उनकी चुनावी जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी।"

6 Nov 20243:26:34 PM
US Election Result 2024 LIVE: विस्कॉन्सिन में ट्रंप आगे

एडिसन रिसर्च के अनुसार, विस्कॉन्सिन में 96 प्रितशत वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। ट्रंप को 50.9 प्रतिशत और कमला हैरिस को 47.5 प्रतिशत वोट मिले।

6 Nov 20242:52:06 PM
US Election Result Live: मिनेसोटा सीट से जीत रहीं कमला हैरिस: सीएनएन

सीएनएन ने अनुमान जताया है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस मिनेसोटा में जीत हासिल करेंगी।

मिनेसोटा में 10 इलेक्टोरल वोट दांव पर हैं। बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का जीतना लगभग तय माना जा रहा है। 

6 Nov 20242:44:52 PM
US Election Result: वर्जीनिया और पूरे पूर्वी तट से निर्वाचित होकर सुहास सुब्रमण्यम ने रचा इतिहास

छह भारतीय अमेरिकियों ने प्रितिनिधि सभा का चुनाव जीता है। इन छह में पांच ने एक बार फिर से अमेरिकी सदस्य प्रनितिधि सभा के लिए चुने गए हैं। भारतीय वकील सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया और पूरे पूर्वी तट से निर्वाचित होने वाले सदस्य के पहले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है।

6 Nov 20242:02:53 PM
US Election Result 2024: पीएम मोदी ने ट्रंप को जीत की बधाई दी

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है। पीएम ने कहा, ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को और आगे बढ़ाने की बात करुंगा।

Heartiest congratulations my friend @realDonaldTrump on your historic election victory. As you build on the successes of your previous term, I look forward to renewing our collaboration to further strengthen the India-US Comprehensive Global and Strategic Partnership. Together,… pic.twitter.com/u5hKPeJ3SY

— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2024

6 Nov 20241:48:15 PM
US Election Result 2024 अमेरिकी चुनाव में ट्रंप ने रचा इतिहास

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप ने इतिहास रच दिया है। एक सदी बाद कोई पूर्व राष्ट्रपति चुनाव जीता है।

6 Nov 20241:26:27 PM
US Election Result 2024 एलन मस्क अद्भुत हैं, मैं उनके काम का फैनः डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मुझे एलन मस्क  से प्यार है, वो अद्भुत हैं।

6 Nov 20241:15:13 PM
US Election 2024 ट्रंप ने की नए vice president elect वेंस की खूब तारीफ

 ट्रंप ने नए vice president elect वेंस की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ये दुश्मन के कैंप में जाकर लड़े हैं। 

6 Nov 20241:06:55 PM
US Election Result 2024: बहुमत के बाद ट्रंप बोले- सभी का थैंक्यू, अब देश को मजबूत करेंगे

राष्ट्रपति चुनाव में बहुमत मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने देश के नाम संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि मेरा सभी को धन्यवाद, अब हम देश को मजबूत करेंगे। 

6 Nov 202412:53:03 PM
US Election Result 2024: छह भारतीय अमेरिकियों की जीत
छह भारतीय अमेरिकियों ने प्रतिनिधि सभा के चुनाव में जीत दर्ज की है। मौजूदा कांग्रेस में उनकी संख्या पांच से बढ़ गई है। भारतीय-अमेरिकी वकील सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया और पूरे पूर्वी तट से चुने जाने वाले समुदाय के पहले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया।
6 Nov 202412:43:15 PM
US Election Result 2024 LIVE: अमेरिकी मीडिया ने ट्रंप की जीत का किया एलान

अमेरिका के न्यूज चैनल Fox News ने ट्रंप की जीत का एलान किया है। समाचार चैनल के अनुसार, ट्रंप को 277 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। 

6 Nov 202412:40:05 PM
US Election 2024 LIVE: जीत से केवल पांच वोट दूर ट्रंप

ट्रंप अब जीत से केवल 5 वोट दूर रह गए हैं। उन्हें 265 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। जीत के लिए 270 वोट की जरूरत है।

6 Nov 202412:16:40 PM
US Election Result 2024: बहुमत से केवल 23 वोट दूर ट्रंप

रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी चुनाव में बढ़ी बढ़त मिल गई है। वो बहुमत से केवल 23 वोट दूर हैं।

6 Nov 202411:29:24 AM
US Election 2024 LIVE: अमेरिका में ट्रंप सरकार बनती दिख रही है

अमेरिका में अबकी बार ट्रंप सरकार बनती दिख रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने 246 इलेक्टोरल वोट जीत लिए हैं और छह स्विंग स्टेट्स पर वो आगे चल रहे हैं।

6 Nov 202411:01:45 AM
US president Election: ट्रंप का कमाल, छह स्विंग स्टेट्स में हुए आगे

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे जैसे-जैसे आने लगे हैं, डोनाल्ड ट्रंप तेजी से अपना जलवा दिखाते दिख रहे हैं। रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने अब डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस पर सातों स्विंग स्टेट्स पर बढ़त बना ली है। नॉर्थ कैरोलिना में तो ट्रंप जीत भी गए हैं।

6 Nov 202410:22:06 AM
मतदान नहीं किया तो लड़की ने तोड़ दी सगाई

 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक महिला का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक महिला ने  अपने मंगेतर के मतदान में शामिल न होने के कारण सगाई तोड़ने की बात कही।

6 Nov 20249:54:50 AM
US Election 2024 LIVE: ट्रंप छह स्विंग स्टेट्स पर आगे हुए

डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में बंपर बढ़त बनाए हुए हैं। छह स्विंग स्टेट्स में भी ट्रंप का जलवा दिख रहा है। सात में से छह पर वो आगे चल रहे हैं।

6 Nov 20249:48:29 AM
US Election 2024 LIVE: कमला हैरिस ने बीती रात पार्टी का किया आयोजन

अमेरिकी उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने वाशिंगटन डीसी में हॉवर्ड विश्वविद्यालय में बीती रात एक पार्टी का आयोजन किया। रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में 15 राज्यों में जीत हासिल की है, जबकि डेमोक्रेट कमला हैरिस ने सात राज्यों और वाशिंगटन डीसी पर कब्जा कर लिया है। मतगणना जारी है।

6 Nov 20249:16:29 AM
US Election 2024 LIVE: एक महिला राष्ट्रपति की बहुत जरूरतः छात्र

अमेरिकी चुनाव में कमला हैरिस को भी बड़ा समर्थन मिल रहा है। एक छात्र ने कहा कि मुझे लगता है कि कमला हैरिस आज जीत जाएंगी, वह अमेरिका की अगली और पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। इस देश को चलाने के लिए एक महिला राष्ट्रपति की बहुत जरूरत है।

#WATCH | A student says, "I think Kamala Harris will win today...she will be the next President of US, the first woman President. A woman President is very much needed to run this country..." pic.twitter.com/bPJBJ5zxLc

— ANI (@ANI) November 6, 2024

6 Nov 20248:54:03 AM
US Election 2024 LIVE: ट्रंप की बंपर बढ़त

चुनाव में ट्रंप की बंपर बढ़त मिलती दिख रही है। ट्रंप को 205 इलेक्टोरल वोट मिल चुके हैं और कमला हैरिस को 117 वोट मिले हैं। वहीं 7 स्विंग स्टेट्स में भी ट्रंप आगे हैं।

6 Nov 20248:31:49 AM
कमला हैरिस को मिले कितने वोट?

  हैरिस को वर्मोंट, मैरीलैंड, मैसाचुसेट्स और वाशिंगटन, डी.सी. से 27 इलेक्टोरल वोट मिले थे।

6 Nov 20247:52:51 AM
फ्लोरिडा में ट्रंप की जीत तय

लेटेस्ट आए सर्वे के मुताबिक, फ्लोरिडा में 73 प्रतिशत मतों की गिनती के साथ डोनाल्ड ट्रंप की जीत का अनुमान लगाया गया है। 

6 Nov 20247:28:26 AM
वेस्ट वर्जीनिया में मिली डोनाल्ड ट्रंप को जीत

डोनाल्ड ट्रंप ने शुरुआती नतीजों में अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस पर बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने वेस्ट वर्जीनिया में भी जीत मिली है। इसके पहले वह इंडियाना और केंटुकी जीत चुके हैं। वहीं, कमला हैरिस को एक राज्य वर्मोंट में जीत मिली है।

6 Nov 20247:17:31 AM
US Election 2024 LIVE: ट्रंप को बढ़त

 CNN के एग्जिट पोल के नतीजों से पता चला है कि ट्रंप केंटकी और इंडियाना राज्यों में जीत दर्ज कर सकते हैं।

6 Nov 20246:44:29 AM
US Elections Live: हैरिस से आगे निकले ट्रंप

एनबीसी न्यूज के एग्जिट पोल के अब तक के अनुमानों में डोनाल्ड ट्रंप 54.8 फीसदी वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं जबकि कमला हैरिस का 44.4 फीसदी वोटों के साथ रेस में पिछड़ती दिख रहीं हैं।

6 Nov 20245:56:15 AM
US Election 2024 LIVE: अर्थव्यवस्था फिलहाल अच्छी

 सीएनएन के एग्जिट पोल के मुताबिक, अमेरिकी चुनाव में वोट डाल चुके एक-तिहाई मतदाताओं का मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था फिलहाल अच्छी स्थिति में है।

6 Nov 20245:02:29 AM
देश में लोकतंत्र खतरे में

एडिसन रिसर्च के नेशनल एग्जिट पोल के मुताबिक, 73 फीसदी वोटर्स का मानना है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है, जबकि 25 फीसदी का मानना है कि देश का लोकतंत्र सुरक्षित है।

6 Nov 20244:23:33 AM
US Capitol की बिल्डिंग के बाहर कड़ी सुरक्षा

 अमेरिका में वोटिंग और एग्जिट पोल के बीच वॉशिंगटन डीसी में यूएस कैपिटल बिल्डिंग के बाहर पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई है।

6 Nov 20243:38:01 AM
US Elections 2024 LIVE: मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी

 आयोवा के स्टोरी काउंटी में कुछ पोलिंग बूथ पर वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं, जिसकी वजह से नतीजों में संभावित देरी भी हो सकती है।

6 Nov 20242:59:36 AM
अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी

 अमेरिका में वोटिंग के बीच शेयर बाजार में मजबूती देखी गई। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज मंगलवार को 42,221 अंकों पर बंद हुआ। सोमवार के क्लोजिंग अंकों के मुकाबले इसमें 427.48 अंकों की बढ़त देखी गई।

6 Nov 20242:16:37 AM
हैरिस वाशिंगटन डीसी में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी मुख्यालय पहुंचीं

कमला हैरिस वाशिंगटन डीसी में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के मुख्यालय में कर्मचारियों और उनके अभियान के लिए फोन बैंकिंग करने वाले लोगों से मिलने पहुंची हैं। हैरिस ने कई मतदाताओं से फोन पर बात की, जहां उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हर कोई भाग ले।

6 Nov 20241:46:34 AM
US Elections 2024 Live: मतदान बाधित

 अधिकारियों के अनुसार, वोटिंग मशीनों में समस्या के कारण मंगलवार को न्यूयॉर्क और पेंसिल्वेनिया में मतदान बाधित हुआ।

6 Nov 202412:35:13 AM
भारत सबसे अधिक निर्यात अमेरिका के बाजार में करता है

 भारत के सबसे बड़े ट्रेड पार्टनर अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव पर पूरे व्यापार जगत की गहरी नजर है।
भारत सबसे अधिक निर्यात अमेरिका के बाजार में करता है और यह निर्यात लगातार बढ़ रहा है। स्मार्टफोन से लेकर फार्मा तक का सबसे बड़ा खरीदार अमेरिका है। ऐसे में अमेरिकी नीति में किसी भी प्रकार का बदलाव भारत के वस्तु निर्यात के साथ सेवा निर्यात को प्रभावित कर सकता है।

5 Nov 202411:35:44 PM
अमेरिका में मतदान जारी

देश के 47वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए अमेरिकी वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

5 Nov 202410:36:48 PM
US Election 2024: ट्रंप शासनकाल के दौरान कैसे थे भारत-अमेरिका के रिश्ते

ट्रंप ने अपने पिछले शासनकाल में भारत से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लिया था और भारतीय वस्तुओं शुल्क बढ़ाने की सिफारिश की थी। हालांकि ट्रंप के शासनकाल के आखिरी समय में अमेरिका के साथ मिनी व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर कमोबेश पूरी सहमति बन गई थी,लेकिन सत्ता परिवर्तन से उसे अंजाम नहीं दिया जा सका।

5 Nov 202410:04:44 PM
अमेरिका में मतदान जारी

 अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदान के लिए लगभग 11 घंटे बाकी हैं। 

5 Nov 20249:18:35 PM
US Election 2024: कैसे चुने जाते हैं राष्ट्रपति

अमेरिकी संसद की कुल सीटों संख्या 535 है जिनमें से 435 हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (एचओआर) और 100 सीनेट के सदस्य हैं। भारत में जिस तरह लोकसभा है, वैसे ही अमेरिका में (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) है। वहीं , जैसे हमारे देश में राज्यसभा है, वैसे ही वहां सीनेट है।
हर राज्य में कम से कम एक या अधिक से अधिक आबादी के अनुसार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव होते हैं, जबकि सीनेटर हर राज्य से दो ही होते हैं। इसका मतलब है कि चुनाव में हर राज्य से कम से कम तीन इलेक्टोरल वोट तो होंगे ही।
राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवारों को कुल 538 में से 270 इलेक्टोरल वोट का बहुमत हासिल करना होता है।

5 Nov 20248:38:26 PM
US Election 2024: देश में अलग-अलग समय पर समाप्त होगी वोटिंग

वोटिंग का समापन भी अलग-अलग समयों पर होगा। कुछ राज्य, जैसे  इंडियाना और केंटकी, मतदान शाम 6 बजे (US पूर्वी समयानुसार 11 बजे GMT) तक समाप्त हो जाएगा, वहीं हवाई और अलास्का जैसे पश्चिमी राज्यों में पोल रात 12 बजे (US पूर्वी समयानुसार 5 बजे GMT) तक खुले रहेंगे। 

5 Nov 20248:06:10 PM
US Election 2024: निचले सदन प्रतिनिधि सभा की पांच सीटों के लिए कांटे की टक्कर

 अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के साथ संसद (कांग्रेस) में बहुमत के लिए भी कड़ी प्रतिस्पर्धा है। कांग्रेस पर नियंत्रण के लिए रिपब्लकिन और डेमोक्रेट ने पूरी ताकत झोंक दी है।

पेनसिलवेनिया में अमेरिका के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की पांच सीटों के लिए कांटे की टक्कर है। संकीर्ण रूप से विभाजित सदन पर नियंत्रण के लिए राज्य की ये सीटें अहम होंगी। डेमोक्रेट को नियंत्रण के लिए चार सीटों की आवश्यकता है।

5 Nov 20247:29:28 PM
US Presidential Election: ट्रंप ने लोगों से की वोटिंग करने की अपील

रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों से वोटिंग की अपील की है।  उन्होंने एक्स पर चुनावी रैली की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा," उत्तरी कैरोलिना, पेनसिल्वेनिया और मिशिगन में एक शानदार दिन रहा। लोगों को धन्यवाद! अब समय है बाहर निकलकर वोट करने का, इसलिए साथ मिलकर हम अमेरिका को फिर से महान बना सकते हैं!!"

A GREAT DAY IN NORTH CAROLINA, PENNSYLVANIA, AND MICHIGAN—THANK YOU!

IT’S TIME TO GET OUT AND VOTE—SO TOGETHER, WE CAN MAKE AMERICA GREAT AGAIN!!! https://t.co/QrckeupQKi pic.twitter.com/eQisvQHxMZ

— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 5, 2024

5 Nov 20247:03:07 PM
US Presidential Election: अमेरिका में क्यों फिक्स है चुनाव का महीने और दिन

अमेरिका में चुनाव का महीना और दिन फिक्स है। नवंबर महीने के पहले मंगलवार को मतदान होता है। हालांकि, अगर नवंबर महीने का पहला दिन मंगलवार हो तो इस दिन चुनाव नहीं होंगे। सोमवार के बाद वाले मंगलवार को ही होंगे।

अमेरिका के सभी राज्यों में एक ही दिन राष्ट्रपति चुनाव कराने का कानून 1845 में बना था। उस दौर में ज्यादातर किसान नवंबर के शुरुआत दिनों में ज्यादा व्यस्त नहीं रहते थे। रविवार को ज्यादातर काम बंद रहता था।

वहीं, बुधवार को इलाके में बाजार लगते थे। लोगों को वोटिंग के लिए कई किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती थी। इसलिए सोमवार या गुरुवार को वोटिंग संभव नहीं था। ऐसे में मंगलवार को वोटिंग का दिन चुना गया।

5 Nov 20246:58:17 PM
US Presidential Election: ट्रंप हारे तो अमेरिका में यह आखिरी राष्ट्रपति चुनाव: एलन मस्क

हाल ही में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा था कि अगर डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में हार मिली तो अमेरिका का यह आखिरी राष्ट्रपति चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के शासन में देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं।

5 Nov 20246:41:35 PM
US Presidential Election: कमला हैरिस ने की वोटर्स से अपील

दरवाजे खटखटाएं, मतदाताओं को बुलाएं, दोस्त-परिवार साथ आएं, मतदान के बीच कमला हैरिस ने वोटर्स से अपील की है कि मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मतदाता भारी तादाद में वोट डालें। हम मिलकर एक अध्याय लिख रहे हैं।

Knock on doors. Call voters. Reach out to friends and family.

Together, we will write the next chapter of the greatest story ever told. https://t.co/hgrnsUe1W0

— Kamala Harris (@KamalaHarris) November 5, 2024

5 Nov 20246:29:49 PM
US Presidential Election Live: चुनाव अधिकारियों को मिली चेतावनी

अमेरिका में मतदान के बीच चुनावी अधिकारियों को चेतावनी दी गई है। चुनावी अधिकारियों को किसी भी फेक न्यूज, और झूठे दावे पर यकीन नहीं करना चाहिए। वहीं, मतदाताओं की वजह से उनका कामकाज प्रभावित न हो। सात स्विंग स्टेट्स में अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इससे पहले ट्रंप पर आरोप लगे थे कि वो वोटर्स को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

5 Nov 20245:31:36 PM
US Election 2024 LIVE: स्विंग स्टेट्स पर सबकी नजर
blog images

अमेरिका के सात राज्यों पेन्सिलवेनि, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, जॉर्जिया, नेवादा, एरिजोना और नॉर्थ कैरोलिना को स्विंग स्टेट्स कहा जाता है। इन राज्यों के पास सबसे ज्यादा इलेक्टर्स हैं।

इन राज्यों के मतदाताओं का मूड चुनाव के समय बदलता रहता है इसलिए इनका चुनावी मूड भांपना काफी मुश्किल होता है। लेकिन फिर भी कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप ने इन सभी स्टेट्स में पूरा जोर लगाया है। आज ये ही स्टेट्स व्हाइट हाउस का रास्ता भी तय करने में अहम किरदार निभाएंगे।

5 Nov 20244:58:35 PM
US Election 2024: आठ राज्यों में सुबह छह बजे से मतदान शुरू (अमेरिकी समयानुसार)

भले ही आज वोटिंग हो गई है, लेकिन रिजल्ट सामने आने में कई दिन लग जाएंगे। अमेरिकी समयानुसार, आठ राज्यों के मतदान सुबह 6 बजे शुरू हो गई है, जिनमें कनेक्टिकट, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, न्यू हैम्पशायर और वर्जीनिया शामिल हैं।

वहीं, इंडियाना और केंटुकी में मतदान सुबह 6 बजे से ही शुरू हो गए। मेन में लगभग सभी मतदान सुबह 6 बजे से हो रहे हैं।

5 Nov 20244:50:56 PM
US Presidential Election 2024: सामने आया पहला नतीजा

न्यू हैम्पशायर के डिक्सविल नॉच में हुई वोटिंग में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन उम्मीदवारों को 3-3 वोट पड़े हैं। इस छोटे से गांव में हुए वोटों की गिनती आमतौर पर राष्ट्रीय चुनावों के लिए एक प्रारंभिक संकेत मानी जा रही है।

5 Nov 20244:46:39 PM
US Presidential Election: अमेरिका के हर राज्यों में वोटिंग शुरू

अमेरिका में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे (US में सुबह के 6 बजे) से वोटिंग शुरू हो गई है। न्यू हैम्पशायर की छोटी टाउनशिप डिक्सविले नॉच में हैरिस और ट्रम्प तीन-तीन वोटों के साथ बराबरी पर है।

5 Nov 20244:19:55 PM
US Election 2024: अब तक आठ करोड़ लोग डाल चुके हैं वोट

अमेरिका के कई हिस्सों में हो रही अर्ली वोटिंग में अब तक लगभग आठ करोड़ लोग वोट डाल चुके हैं।

5 Nov 20243:21:23 PM
US Election 2024 LIVE: कब घोषित होंगे चुनाव के नतीजे

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में कुछ दिनों का वक्त लग सकता है। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों के लेकर घोषणा हुई है कि वोटिंग के अगले दिन विजेता की घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन इस बार मुकाबला कड़ा होने की वजह से इंतजार करना पड़ सकता है।

5 Nov 20243:16:41 PM
US Election Voting: न्यू हैम्पशायर में आधी रात से शुरू हुई वोटिंग

न्यू हैम्पशायर में सोमवार आधीरात को वोटिंग शुरू हो गई है। अमेरिका में कई टाइम जोन होने की वजह से अलग-अलग क्षेत्रों में वोटिंग शुरू होने का समय अलग है।

5 Nov 20243:13:40 PM
US Presidential Election 2024: 17 राज्यों में नेशनल गार्ड तैनात

अमेरिका के 17 राज्यों में नेशनल गार्ड को तैनात कर दिया गया है. इन राज्यों में 600 नेशनल गार्ड कॉर्प्स को स्टैंडबाय पर रखा गया है। यह राज्य ओरेगन, वॉशिंगटन और नेवादा हैं।

5 Nov 20243:12:31 PM
US Presidential Election: कैसे चुने जाते हैं राष्ट्रपति

अमेरिका की राष्ट्रपति चुनाव में जनता सीधे उम्मीदवार को वोट नहीं दे सकती है। वोटर्स 538 सदस्यों की इलेक्टोरल बॉडी को चुनती है, जिसे इलेक्टोरल कॉलेज कहते हैं। इन्हीं के वोट के आधार पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चयन होता है।

5 Nov 20243:11:46 PM
US Election 2024: आज हो रहा है अमेरिका में मतदान

अमेरिका में हर चार साल बाद चुनाव होते हैं। इसके वोटिंग का दिन और महीना तय है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए नवंबर के महीने में सोमवार के बाद वाले मंगलवार को वोटिंग होती है। अगर पहला मंगलवार 1 नवंबर को आ जाए तो उस मंगलवार को वोटिंग नहीं होगी, क्‍योंकि 1 नवंबर को ईसाई ऑल सेंट्स डे मनाते हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us