विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Nashville School Attack: हमलावर ने खरीदी थीं सात बंदूकें, ट्रांसजेंडर के रूप में हुई शूटर की पहचान

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Wed, 29 Mar 2023 03:16 AM (IST)

अमेरिका के नैशविले के स्कूल में गोलीबारी मामले में नए खुलासे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक हमलावर ने हाल के ...और पढ़ें

US Nashville School Attack: हमलावर ने खरीदी थीं सात बंदूकें
US Nashville School Attack: हमलावर ने खरीदी थीं सात बंदूकें

नैशविले, एपी। अमेरिका के नैशविले के स्कूल में गोलीबारी मामले में नए खुलासे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने हाल के वर्षों में वैध रूप से सात बंदूकें खरीदी थी। उन्होंने सभी बंदूकों को अपने माता-पिता से छिपाकर रखा था। साथ ही हमलावर की पहचान एक ट्रांसजेंडर के रूप में की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्कूल की पूर्व छात्रा थी हमलावर

बता दें द कॉवनेंट स्कूल में सोमवार की हिंसा ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। पुलिस ने बताया कि हमलावर 28 वर्षीय ऑड्रे हेल स्कूल की पूर्व छात्र थी। मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर ने स्कूल के एक साइड के दरवाजे से भवन में प्रवेश किया था और भागते हुए चर्च की दूसरी मंजिल पर उसका सामना पुलिस से हुआ, जिसका बाद में एनकाउंटर कर दिया गया।

ट्रांसजेंडर हमलावर ने नैशविले में एक स्कूल को निशाना बनाया। यहां उसने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, इससे पहले हमलावर ने कई लोगों को जख्मी कर दिया था। इस घटना में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ट्रांसजेंडर के रूप में शूटर की पहचान

नैशविले के पुलिस प्रमुख जॉन ड्रेक ने कहा कि हेल की पहचान ट्रांसजेंडर के रूप में की गई है। हालांकि, ड्रेक ने आगे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।