विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Red Sea Attack: हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में फिर दागी एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका ने मार गिराया

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Updated: Sun, 31 Dec 2023 01:23 PM (IST)

अमेरिका ने एक बार फिर हूती विद्रोहियों द्वारा दागे गए दो एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि एक सप्ताह के भीत ...और पढ़ें

Red Sea Attack: हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में फिर दागी एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका ने मार गिराया (फोटो एएनआई)
Red Sea Attack: हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में फिर दागी एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका ने मार गिराया (फोटो एएनआई)

HighLights

  1. हूती विद्रोहियों ने एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल दागी।
  2. अमेरिका ने हमले को किया नाकाम।

एएनआई, वॉशिंगटन। अमेरिका ने एक बार फिर हूती विद्रोहियों द्वारा दागे गए दो एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार इस तरह के हमले को नाकाम किया गया है।

एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल को किया नाकाम

यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, हूती विद्रोहियों द्वारा एक व्यापारी जहाज पर दो एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई थी। हालांकि, अमेरिकी सेना ने रविवार सुबह दोनों मिसाइलों को मार गिराया है।

यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर दी जानकारी

यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका ने व्यापारिक जहाज पर किए गए हूती विद्रोहियों के हमले को नाकाम किया है। ये हमला आज सुबह लगभग 8:30 बजे एक कंटेनर जहाज पर किया गया था। ये जहाज लाल सागर से गुजर रहा था। डेनमार्क के स्वामित्व वाले जहाज ने मदद मांगी। इसके बाद अमेरिका ने दो एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलों को नाकाम कर दिया।

हूती विद्रोहियों ने 23वीं बार किया हमला

बताया जा रहा है कि इस हमले में जहाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। साथ ही किसी के हताहत होने की भी कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि 19 नवंबर के बाद से किसी भी जहाज पर हूती विद्रोहियों का यह 23वां हमला है।

यह भी पढ़ें- Pakistan Politics: आम चुनाव से पहले नवाज शरीफ छोड़ सकते हैं पाकिस्तान, वरिष्ठ नेता का दावा; चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

पहले भी किया था हमला

यह दूसरी बार है जब अमेरिका ने एक हफ्ते में हौथी एंटी-शिप मिसाइलों को मार गिराया है। इससे पहले अमेरिका ने बुधवार को 12 ड्रोन और पांच मिसाइलों को मार गिराया था। ये मिसाइल और ड्रोन ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दागे थे। यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि इस हमले में जहाजों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- Red Sea Attack: हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में दागे कई ड्रोन और मिसाइल, अमेरिका ने हमले को किया नाकाम