Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हवाई हमलों से ईरान को नहीं हराया जा सकता', अमेरिकी जनरल की दो टूक

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:28 PM (GMT+05:30)

    अमेरिकी सेना के शीर्ष जनरल ने ट्रंप प्रशासन को सलाह दी है कि केवल हवाई हमलों से ईरान को हराना संभव नहीं होगा और मौजूदा सैन्य टकराव से बाहर निकलने का र ...और पढ़ें

    अमेरिकी जनरल की दो टूक। (रॉयटर्स)

    अमेरिकी जनरल की दो टूक। (रॉयटर्स)

    HighLights

    1. जनरल डैन केन ने हवाई हमलों की रणनीति पर सवाल उठाए।

    2. केवल हवाई ताकत से ईरान को हराना संभव नहीं होगा।

    3. सैन्य टकराव से बाहर निकलने का रास्ता तलाशने की सलाह।

    डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ईरान के साथ जारी युद्ध में अमेरिका की रणनीति को लेकर अब अमेरिकी सेना के शीर्ष स्तर से ही सवाल उठने लगे हैं।

    चेयरमैन ऑफ द ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जनरल डैन केन ने कथित तौर पर ट्रंप प्रशासन को सलाह दी है कि केवल हवाई हमलों के जरिए ईरान को हराना संभव नहीं होगा। उन्होंने मौजूदा सैन्य टकराव से बाहर निकलने का रास्ता तलाशने की भी सलाह दी है।

    सीएनएन ने मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से बताया कि जनरल केन का मानना है कि सैन्य कार्रवाई को और बढ़ाना अमेरिका के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

    उनके अनुसार, केवल हवाई ताकत के इस्तेमाल से राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा तय किए गए लक्ष्यों को हासिल करना मुश्किल है। ऐसे में संघर्ष को और बढ़ाने के बजाय उससे बाहर निकलने के विकल्प पर विचार किया जाना चाहिए।

    हालांकि, ट्रंप प्रशासन का सार्वजनिक रुख इससे अलग नजर आ रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को भरोसा जताया था कि ईरान के साथ जारी संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा था कि ईरान इस युद्ध को ज्यादा लंबे समय तक जारी रखने की स्थिति में नहीं है।

    (समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)