विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में भारतीय छात्र आव्रजन हिरासत से रिहा, हमास से कनेक्शन का लगा था आरोप

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Thu, 15 May 2025 02:30 AM (IST)

एक अमेरिकी न्यायाधीश ने बुधवार को एक शीर्ष अमेरिकी विश्वविद्यालय में कार्यरत भारतीय शोधकर्ता को हिरासत से रिहा करने का ...और पढ़ें

अमेरिका में भारतीय छात्र आव्रजन हिरासत से रिहा (फोटो- सोशल मीडिया)
अमेरिका में भारतीय छात्र आव्रजन हिरासत से रिहा (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. हमास से लिंक के आरोप के बाद सूरी का वीजा रद कर दिया गया था
  2. सूरी की पत्नी एक फलस्तीनी अमेरिकी

 एपी, अलेक्जेंड्रिया। एक संघीय अदालत ने बुधवार को रिहाई आदेश जारी करने के बाद भारतीय छात्र बदर खान सूरी को रिहा कर दिया गया। सूरी को ट्रंप प्रशासन के विदेशी छात्रों पर कार्रवाई के दौरान 17 मार्च को हिरासत में लिया गया था।

सूरी का वीजा रद कर दिया गया था

जानकारी के अनुसार वर्जीनिया के आर्लिंगटन में उनके अपार्टमेंट परिसर के बाहर गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट और उनकी पत्नी के गाजा से संबंध के कारण सूरी का वीजा रद कर दिया गया था।

सूरी की पत्नी एक फलस्तीनी अमेरिकी

सूरी की पत्नी एक फलस्तीनी अमेरिकी हैं। उस पर हमास का समर्थन करने का आरोप लगाया गया है। सूरी की याचिका दायर होने तक, अधिकारियों ने बिना उनके परिवार या वकील को सूचित किए उन्हें लुइसियाना के लिए विमान में बैठा दिया था। कुछ दिनों बाद उन्हें फिर से टेक्सास ले जाया गया।