विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: शिकागों में पुलिस अधिकारियों की 'बेइज्जती', साइकिल से भाग रहे फूड डिलीवरी बॉय को नहीं पकड़ सके

Published: Tue, 30 Sep 2025 03:55 PM (IST)

US Chicago Viral Video अमेरिका में अवैध शरणार्थियों को निकालने की प्रक्रिया तेज़ी पर है। शिकागो में एक फूड डिलीवरी ...और पढ़ें

अमेरिका के शिकागो में साइकिल से भागते हुए फूड डिलीवरी बॉय। फाइल फोटो
अमेरिका के शिकागो में साइकिल से भागते हुए फूड डिलीवरी बॉय। फाइल फोटो

HighLights

  1. अमेरिका के शिकागो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  2. इमीग्रेशन और कस्टम इंफोर्समेंट (ICE) के 10 पुलिसकर्मियों की हुई किरकिरी।
  3. साइकिल पर भाग रहे डिलीवरी बॉय ने दिया चकमा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में अवैध शरणार्थियों को देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया जोरों पर है। इसी बीच शिकागो की सड़कों से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। फूड डिलीवरी करने वाला एक व्यक्ति पुलिस के चंगुल से निकल कर भागा और पुलिस भी उसके पीछे दौड़ती नजर आई।

वीडियो में इमीग्रेशन और कस्टम इंफोर्समेंट (ICE) के 10 अधिकारी डिलीवरी वर्कर का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फूड डिलीवरी करने वाला कर्मचारी अपनी साइकिल से जा रहा था, तभी उसे पता चला कि ICE अधिकारी उसका पीछा कर रहे हैं।

भागने का वीडियो वायरल

तभी एक ICE अधिकारी पीछे के आवाज लगाता है, "पकड़ो इसको।" हालांकि, फूड डिलीवरी कर्मचारी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। काफी दूर तक पीछा करने के बावजूद ICE अधिकारी उसे नहीं पकड़ सके।

यूजर्स ने ली चुटकी

शिकागो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स भी वीडियो पर मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इतना सारा पैरामिलिट्री उपकरण पहनकर पीछा करना आसान नहीं होगा। मैं शर्त लगा सकता हूं कि यूनिफॉर्म बनाते समय आपने यह नहीं सोचा होगा।" दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "वो भाग गया और ICE जाम हो गई।"

ट्रंप के आदेश के बाद सख्ती

इस वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि अवैध शरणार्थियों को पकड़ना अमेरिकी पुलिस के कितना मुश्किल हो गया है। बता दें कि जनवरी 2025 से सत्ता संभालने के बाद ट्रंप ने अवैध शरणार्थियों को देश से बाहर निकालने का आदेश दिया है। इसी कड़ी में 2400 से ज्यादा भारतीयों को भी वापस भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें- H-1B वीजा फीस एक लाख डॉलर करने पर भी नहीं भरा ट्रंप का मन, मंत्री ने दिए बदलाव के संकेत