विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9/11 हमले की 25वीं बरसी: पेंटागन के कार्यक्रम में शामिल होंगे ट्रंप, जेडी वेंस जाएंगे न्यूयॉर्क

Published: Sat, 29 Aug 2026 11:59 PM (IST)

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर पेंटागन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

9/11 हमले की 25वीं बरसी पर पेंटागन के कार्यक्रम में शामिल होंगे ट्रंप।

9/11 हमले की 25वीं बरसी पर पेंटागन के कार्यक्रम में शामिल होंगे ट्रंप।

HighLights

  1. ट्रंप 9/11 की 25वीं बरसी पर पेंटागन कार्यक्रम में होंगे शामिल।

  2. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस न्यूयॉर्क के समारोह में देंगे श्रद्धांजलि।

  3. अन्य अधिकारी पेंसिल्वेनिया के शैंक्सविले में उपस्थित रहेंगे।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पेंटागन में 11 सितंबर के हमलों की 25वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

व्हाइट हाउस ने बताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस न्यूयार्क में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रशासन के अन्य अधिकारी पेंसिल्वेनिया के शैंक्सविले में होने वाले समारोह में जाएंगे।

इस साल अल-कायदा के आतंकवादियों द्वारा हाईजैक किए गए विमानों से किए गए हमलों को 25 साल पूरे हो रहे हैं। इन हमलों में तीन जगहों पर लगभग 3,000 लोगों की जान गई थी और इसने अमेरिकी विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को पूरी तरह बदल दिया था।

शुक्रवार को ह्यूस्टन की यात्रा से लौटने के बाद, एयर फोर्स वन के पास पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि वह न्यूयार्क समारोह में क्यों नहीं जा रहे हैं, जैसा कि कुछ रिपोर्टों में कहा गया था।

उन्होंने जवाब दिया, "क्योंकि मैं पेंटागन जा रहा हूं।" एक पोस्ट में, ट्रंप ने 9/11 को पीड़ितों और उनके प्यारे परिवार के सदस्यों को याद करने का दिन बताया।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)