विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप सरकार की बढ़ीं मुश्किलें: ईरान युद्ध पर अब तक 47 अरब डॉलर खर्च, अमेरिकी खजाने पर भारी दबाव

Published: Thu, 29 Oct 2026 05:45 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 07:14 AM (IST)

पेंटागन ने पिछले महीने सांसदों को अनुमानित खर्च की जानकारी साझा की थी। हालांकि इसके करीब छह सप्ताह बाद पेंटागन ...और पढ़ें

ईरान युद्ध पर अमेरिका ने अब तक खर्च किए 47 अरब डॉलर (फोटो- रॉयटर)

ईरान युद्ध पर अमेरिका ने अब तक खर्च किए 47 अरब डॉलर (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. पेंटागन ने संसद को युद्ध के खर्च के बारे में दी जानकारी

  2. युद्ध अभियान के लिए कुल 50 हजार से अधिक सैनिक तैनात हैं

न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन। ईरान युद्ध में अमेरिका का खर्च बढ़ गया है। गत फरवरी में शुरू हुए इस युद्ध में अमेरिका ने अब तक 47 अरब डॉलर खर्च किए हैं।

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने पिछले सप्ताह संसद को यह जानकारी दी। इसमें बताया गया है कि 16 अक्टूबर तक ईरान युद्ध का खर्च बढ़कर 47.1 अरब डॉलर हो गया था।

कुल खर्च का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा बम, मिसाइलों और अन्य हथियारों पर खर्च हुआ। यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप फिलहाल कोई बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू करने से परहेज किया है।

पेंटागन ने पिछले महीने सांसदों को अनुमानित खर्च की जानकारी साझा की थी। हालांकि इसके करीब छह सप्ताह बाद पेंटागन के ताजा आंकड़े में लगभग 3.5 अरब डॉलर अतिरिक्त खर्च की बात है।

इसमें सैन्य सेवाओं और क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए हथियारों जैसी अलग-अलग श्रेणियों में हुए खर्च का अवर्गीकृत ब्यौरा दिया गया है।

खर्च के ताजा अनुमानों के अनुसार, वायुसेना ने लड़ाकू और बमवर्षक विमानों के संचालन पर 7.6 अरब डॉलर खर्च किए हैं।

नौसेना ने विमानवाहक पोत समेत दो दर्जन से अधिक युद्धपोतों की तैनाती पर 1.5 अरब डॉलर खर्च किए हैं। जबकि सेना ने क्षेत्र में अपने बलों को बनाए रखने पर 2.1 अरब डॉलर खर्चे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, युद्ध अभियान के लिए कुल 50 हजार से अधिक सैनिक तैनात हैं।