विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Trump Tariff News: ट्रंप ने चीन को दिया तगड़ा झटका, अमेरिका ने ड्रैगन पर लगाया 104% टैरिफ

Updated: Tue, 08 Apr 2025 11:57 PM (IST)

अमेरिका और चीन के बीच रिश्तों में और खटास बढ़ती जा रही है। अमेरिका ने आज (08 अप्रैल) चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। चीन पर नया बढ़ा ...और पढ़ें

अमेरिका ने चीन पर लगाया 104 प्रतिशत टैरिफ।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)
अमेरिका ने चीन पर लगाया 104 प्रतिशत टैरिफ।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

वॉशिंगटन, रॉयटर। अमेरिका और चीन के बीच रिश्तों में और खटास बढ़ती जा रही है। अमेरिका ने आज (08 अप्रैल) चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। चीन पर नया बढ़ा हुआ टैरिफ कल यानी 9 अप्रैल से लागू होगा।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अतिरिक्त 50 प्रतिशत टैरिफ चीन पर लगाने की धमकी दिए जाने पर बीजिंग ने मंगलवार को पलटवार किया। उसने यह वादा किया कि वह अमेरिका के इस ब्लैकमेल का मुकाबला करेगा और इसे अंजाम तक ले जाएगा।

ट्रंप ने चीन समेत 180 देशों पर लगाया टैरिफ

बता दें कि अमेरिका ने चीन समेत 180 देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। इसके साथ अमेरिका ने धमकी दी थी कि अगर चीन 8 अप्रैल तक अमेरिका पर लगाए टैरिफ को नहीं हटाता है तो वो एक्सट्रा 50 फीसदी टैरिफ लगाएगा।