व्हाइट हाउस पर हमले की साजिश नाकाम, एफबीआई ने कार्रवाई कर कई लोगों को किया गिरफ्तार
अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक बड़े आयोजन को निशाना बनाकर किए जाने वाले कथित हमले की साजिश को विफल कर दिया है। ...और पढ़ें

व्हाइट हाउस पर हमले की साजिश नाकाम (फोटो- रॉयटर)
HighLights
सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है
मामले से जुड़े आरोपों को बाद में सार्वजनिक किए जाने की संभावना है
एपी, वाशिंगटन। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक बड़े आयोजन को निशाना बनाकर किए जाने वाले कथित हमले की साजिश को विफल कर दिया है।
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
पटेल के अनुसार, संभावित हमला रविवार को व्हाइट हाउस परिसर में आयोजित यूएफसी केज-फाइटिंग शो के दौरान किया जाना था। हालांकि, सुरक्षा कारणों से खतरे की प्रकृति और संदिग्धों की योजना के बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई।
मामले से जुड़े आरोपों को बाद में सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। मामले की जानकारी रखने वाले एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि ओहियो, मिसौरी और कैलिफोर्निया सहित कई राज्यों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि एफबीआइ को 10 जून को इस संभावित खतरे की जानकारी मिली थी, जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने जांच और निगरानी शुरू कर दी।
पटेल ने एक्स पर कहा कि एफबीआई, न्याय विभाग और अन्य सहयोगी एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई के कारण कथित हमले की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।