विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mid Term Election US: पति पर हमले को लेकर परेशान हैं नैंसी, भविष्य को लेकर है दुविधा

By AgencyEdited By: Monika Minal
Updated: Fri, 11 Nov 2022 12:32 PM (IST)

चुनाव के बाद पेलोसी मिस्र गईं। वहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय COP-27 जलवायु परिवर्तन कान्फ्रेंस में हिस्सा लिया। वे दुनिया भर में अमेरिका का असर प्रोजेक्ट पर काम कर रहीं हैं। चुनाव से पहले नैंसी से पूछा गया था कि वे राजनीति से जाएंगी या रुकेंगी।

पति पर हमले को लेकर परेशान हैं नैंसी, भविष्य को लेकर है दुविधा
पति पर हमले को लेकर परेशान हैं नैंसी, भविष्य को लेकर है दुविधा

वाशिंगटन, एपी। अमेरिका की राजनीतिक इतिहास में अहम स्थान हासिल करने वाली नैन्सी पेलोसी का राजनीतिक भविष्य मध्यावधि चुनाव के नतीजे आने के बाद तय होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि पेलोसी अबअपने  राजनीतिक कैरियर को विराम दे देंगी, हालांकि उनकी ओर से ऐसा कुछ संकेत नहीं मिला है।   

नैंसी पेलोसी का अमेरिका की राजनीतिक इतिहास में अहम स्थान

अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) के पति पर पिछले माह सैन फ्रांसिस्को स्थित आवास में हमला हुआ था। कोच जैसी व्हिसल नैन्सी ने अपने गले में पहन रखा था। बता दें कि नैंसी पेलोसी ने अमेरिका की राजनीतिक इतिहास में अहम स्थान हासिल किया है। न केवल पहली महिला स्पीकर बल्कि 70 सालों में एकमात्र स्पीकर जिसने दो बार आफिस में पद हासिल किया, पहली बार 2007 में दूसरी बार 2019 में।

चुनाव के बाद पेलोसी मिस्र गईं। वहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय COP-27 जलवायु परिवर्तन कान्फ्रेंस में हिस्सा लिया। वे दुनिया भर में अमेरिका का असर प्रोजेक्ट पर काम कर रहीं हैं। चुनाव से पहले नैंसी से पूछा गया था कि वे राजनीति से जाएंगी या रुकेंगी, इसपर उन्होंने कहा कि करीब 60 साल के उनके पति पर हमला हुआ है, यह तथ्य है।

पेलोसी ने सीएनएन से कहा, 'जो हुआ उससे मेरा फैसला प्रभावित होगा। दरअसल कुछ का मानना है कि पेलोसी अपने परिजनों व परिवार के साथ समय बिताना चाहतीं हैं और इसलेए वे रिटायर हो जाएंगी। वहीं एक पक्ष का मानना है कि वे अभी राजनीति में अपना काम जारी रखेंगी।

हमले के संदिग्ध के खिलाफ आरोप तय

अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के पति पर पिछले महीने हमला करने वाले के हमला और अपहरण के प्रयास का जुर्म बताया गया और आरोप तय किए गए हैं। 6 पेज के अभियोग के अनुसार, नैंसी के पति पाल पेलोसी का फोन आने के बाद जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें आरोपी डीपेप एक हथौड़े के साथ मिला।