Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान के कहने पर रची ट्रंप को मारने की साजिश, अब मिलेगी सजा

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 08:18 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश में पाकिस्तानी शख्स आसिफ रजा मर्चेंट को दोषी ठहराया गया है। यह साजिश ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की ...और पढ़ें

    ट्रंप को मारने की साजिश रचने में पाकिस्तानी शख्स दोषी

    ट्रंप को मारने की साजिश रचने में पाकिस्तानी शख्स दोषी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को मारने की साजिश में पाकिस्तानी शख्स का नाम सामने आया है। ब्रुकलिन की फेडरल कोर्ट में ट्रायल के दौरान इस पाकिस्तानी शख्स को हत्या की साजिश रचने का दोषी भी पाया गया है।

    आसिफ रजा मर्चेंट ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए ट्रंप को मारने की योजना बनाई। विदेशी सैन्य ऑपरेशन के हेड सुलेमानी जनवरी 2020 में बगदाद में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे।

    ट्रंप की हत्या की साजिश

    47 वर्षीय आसिफ रजा मर्चेंट पाकिस्तान का एक व्यापारी है। इस पाकिस्तानी व्यापारी ने अमेरिका में किसी नेता या सरकारी अधिकारी की हत्या के लिए एक हिटमैन को हायर करने की कोशिश की थी। ईरानी अधिकारियों ने भी बार-बार सुलेमानी की हत्या का बदला लेने की बात कही है।

    मीडिया आउटलेट्स के मुताबिक, आसिफ रजा का बुधवार को ट्रायल हुआ, जिसमें इस पाकिस्तानी शख्स ने गवाही दी कि उसे ईरानी राजधानी तेहरान में अपने परिवार को गार्ड्स से बचाने के लिए साजिश में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था।

    खबरें और भी

    ट्र्ंप के साथ और किसे मारने का था प्लान?

    आसिफ रजा ने बताया कि उसे कभी किसी खास व्यक्ति को मारने का आदेश नहीं दिया गया था, लेकिन उसने बताया कि उसके ईरानी कॉन्टैक्ट ने साजिश के संबंध में तीन लोगों का जिक्र किया गया था- राष्ट्रपति ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व UN एम्बेसडर निक्की हेली।

    एएफपी से बातचीत में वकीलों के एक प्रवक्ता ने बताया, आसिफ रजा को ट्रांसनेशनल आतंकवाद और पैसों के लिए हत्या, इन दोनों मामलों में दोषी ठहराया गया है। इस मामले में अभी सजा का एलान नहीं हुआ है।

    पाकिस्तानी शख्स आसिफ रजा मर्चेंट का ट्रायल ऐसे समय में चल रहा है जब US और इजरायल मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है और मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है।

    अमेरिकी अधिकारी बता चुके हैं कि मर्चेंट के ईरान के साथ करीबी संबंध थे। मर्चेंट को 12 जुलाई, 2024 को गिरफ्तार किया गया था, जब वह देश छोड़ने की योजना बना रहा था।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान-अफगानिस्तान की लड़ाई में एक लाख लोग हुए विस्थापित, रोज रिहायशी इलाकों में हो रहे धमाके

    यह भी पढ़ें- 'अमेरिकी मेडिसिन से बेहतर भारतीय दवाएं', कंटेंट क्रिएटर ने भारत की दवाओं को बताया चमत्कारी; देखें वीडियो