Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूयॉर्क के लिबर्टी आइलैंड के पास पलटी नाव, 5 महीने के बच्चे समेत 2 लोगों की मौत

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 04:55 PM (IST)

    न्यूयॉर्क के लिबर्टी आइलैंड के पास एक नाव पलटने से एक महिला और 5 महीने के बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 12 लोगों को सुरक्षित बचाया गया ...और पढ़ें

    न्यूयॉर्क के लिबर्टी आइलैंड के पास पलटी नाव(एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर)

    न्यूयॉर्क के लिबर्टी आइलैंड के पास पलटी नाव(एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यूयॉर्क में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को ले जा रही नाव के पलटने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है। सिटी फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि यह नाव शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10:27 बजे लिबर्टी आइलैंड और न्यूयॉर्क हार्बर के पास पलट गई, जहां मशहूर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी स्थित है।

    FDNY के अनुसार, उन्हें नाव पलटने और लोगों के पानी में डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद NYPD के गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी से एक दर्जन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    दो लोग गंभीर हालत में मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। मामूली रूप से घायल बारह अन्य लोगों को भी इलाके के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है।

    महिला और 5 महीने के बच्चे की मौत

    न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों की अस्पताल में मौत हो गई, जिसमें एक महिला और 5 महीने के बच्चा शामिल है।

    गंभीर हालत में उन्हें NYU लैंगोन हेल्थ ब्रुकलिन ले जाया गया था। फिलहाल, मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

    बचाव दल ने आनन फानन में शुरू की कार्रवाई

    ABC7 न्यूयॉर्क के अनुसार, सूचना मिलते ही FDNY और न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट की हार्बर, स्कूबा और एविएशन यूनिट्स घटनास्थल पर पहुंच गई थीं।

    न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, कुछ घायल लोगों को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए और घटना के बाद कई अन्य लोगों को डॉक पर लौटते हुए देखा जा सकता है। घटनास्थल पर पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

    दुर्घटनाग्रस्त हुई नाव 22-फुट की बोराइडर मोटरबोट थी। नाव पलटने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। यूएस कोस्ट गार् ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जांचकर्ता इस घटना की परिस्थितियों को समझने के लिए नाव के कप्तान से भी पूछताछ करेंगे।

    यह भी पढ़ें- अमेरिका: न्यूयॉर्क में अल्लाहु अकबर का नारा लगाकर नुकीले हथियार से हमला, एक यहूदी समेत दो घायल

    यह भी पढ़ें- 'न्यूयॉर्क में बैठकर पुरानी बातें दोहराने से नहीं बदलेगी दुनिया', UNSC सुधारों पर भारत का कड़ा रुख

    खबरें और भी