विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Welcome Back Sunita: 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स, स्पेस स्टेशन से लौटने के सफर में 17 घंटे लगे

Published: Wed, 19 Mar 2025 05:33 AM (IST)Updated: Wed, 19 Mar 2025 07:32 AM (IST)

नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस लौट आए हैं। फ्लोरिडा के ...और पढ़ें

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस लौट आए हैं (फोटो- वीडियो ग्रैब)
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस लौट आए हैं (फोटो- वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. सुनीता विलियम्स इतिहास रचकर धरती पर वापस आ गई हैं
  2. नौ महीने और 13 दिनों तक अंतरिक्ष में फंसे रहे सुनीता विलियम्स-बुच विल्मोर
  3. आप हमारे दिलों में हैं: पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नासा (NASA) की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) धरती पर वापस लौट आई हैं। उनके साथ बुच विल्मोर (Butch Wilmore) की भी वापसी हुई है। फ्लोरिडा के तट पर उनकी सफल लैंडिंग हुई है। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर आ गया। स्पेस स्टेशन से धरती पर लौटने के सफर में 17 घंटे लगे।

सुनीता विलियम्स का डॉल्फिन ने किया स्वागत

सुनीता विलियम्स इतिहास रचकर धरती पर वापस आ गई हैं। उनका स्वागत समुद्र में तैरते डॉल्फिन के झुंड ने किया। नासा (NASA) के ये दोनों अंतरिक्ष यात्री केवल आठ दिनों के मिशन पर गए थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण दोनों नौ महीने और 14 दिनों तक अंतरिक्ष में फंसे रहे। जब उनका कैप्सूल पानीं में उतरा तो उनके आस-पास बड़ी संख्या में डॉल्फिन थीं, इसके बाद उनको रिकवरी पोत से कैप्सूल से निकाला गया।

कैप्सूल के चारों ओर थीं डॉल्फिन

जब कैप्सूल से उनको को निकालने का ऑपरेशन चल रहा था, तब डॉल्फिन कैप्सूल के चारों ओर तैर रही थीं। रिकवरी पोत ने कैप्सूल को पानी से सफलतापूर्वक बाहर निकाला जिसके बाद सितंबर के बाद पहली बार कैप्सूल का साइड हैच खोला गया। अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल से बाहर निकल आए और उन्हें 45 दिनों के पुनर्वास कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन ले जाया गया।

क्रू-9 सुबह 10:35 बजे (स्थानीयसमयानुसार) सुबह-सुबह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्टेशन पर मौजूद अन्य लोगों ने उनको गले लगकर अंतिम विदाई दी। नासा ने स्पेसक्राफ्ट को स्पेस स्टेशन से अलग होते हुए एक वीडियो शेयर किया। कई विलम्बों के बाद, राहत दल को लेकर ड्रैगन अंतरिक्ष यान रविवार को अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया था।

आप हमारे दिलों में हैं: पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का निमंत्रण दिया है। विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ महीने रहने के बाद आज सुबह पृथ्वी पर लौट आई हैं। एक मार्च को लिखे गए और नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो के माध्यम से भेजे गए इस पत्र को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर साझा किया।

लाइव वीडियो- नासा का पूरा मिशन यहां पर क्लिक करके देखें

भारत आने का दिया न्योता

पीएम मोदी ने पत्र में कहा कि भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के करीब हैं। भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन में सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आगे कहा कि आपकी वापसी के बाद, हम भारत में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हैं। भारत के लिए अपनी सबसे शानदार बेटियों में से एक की मेजबानी करना खुशी की बात होगी।