Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US Shooting: अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 5 की मौत; हिरासत में संदिग्ध

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 07:40 AM (IST)

    US Shooting अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। गोलीबारी में कुछ लोग घ ...और पढ़ें

    US Shooting: अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में अंधाधुंध फायरिंग
    US Shooting: अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में अंधाधुंध फायरिंग

    न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में गोलीबारी हुई है। एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। गोलीबारी में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

    एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना शाम करीब पांच बजे हुई है। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। गोलीबारी की घटना के बाद शहर में नाकेबंदी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग में पुलिस अधिकारी समेत दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कैरोलिना के मेयर ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हमें कुछ और करने की जरूरत है। इस तरह की नासमझ हिंसा को रोकने की जरूरत है।'

    हिरासत में संदिग्ध

    बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला गोरा किशोर है। उसके पास लंबी बंदूक देखी गई है। फिलहाल उसको हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है।

    इस खबर को अपडेट किया जा रहा है...

    ये भी पढ़ें:

    अमेरिकी राष्ट्रपति बोले, एक संप्रभु देश को मानचित्र से नहीं मिटा सकता रूस; UNGA के वोटिंग की सराहना की

    Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के फैजाबाद में लगे भूकंप के झटके, 5.1 रही तीव्रता

    खबरें और भी