Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूयॉर्क के ड्राई डॉक में बड़ा धमाका, एक की मौत; 36 घायल

    Updated: Sat, 23 May 2026 04:12 PM (IST)

    न्यूयॉर्क के स्टेटन आइलैंड स्थित एक ड्राई डॉक में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए। यह घटना दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने ...और पढ़ें

    न्यूयॉर्क के ड्राई डॉक में बड़ा धमाका (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

    न्यूयॉर्क के ड्राई डॉक में बड़ा धमाका (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूयॉर्क शहर के स्टेटन आइलैंड स्थित एक ड्राई डॉक में शुक्रवार को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार धमाका उस समय हुआ, जब दमकलकर्मी वहां लगी आग बुझाने और अंदर फंसे दो लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे।

    घटना में दो दमकलकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक फायर मार्शल के सिर की हड्डी में फ्रैक्चर और दिमाग में रक्तस्राव हुआ है। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दूसरे दमकलकर्मी की हालत भी गंभीर थी, लेकिन उसमें सुधार देखा गया है।

    न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने पत्रकारों से कहा कि यह बेहद जटिल और तेजी से बदलती आपात स्थिति थी। उन्होंने कहा कि बचावकर्मियों ने हमेशा की तरह दूसरों की जान बचाने के लिए खतरे की ओर दौड़ लगाई।

    आग बुझाने के दौरान हुआ धमाका

    अधिकारियों के मुताबिक दमकल विभाग को बेसमेंट में आग लगने और दो कर्मचारियों के फंसे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया।

    मृत व्यक्ति के बारे में अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन बताया गया कि वह आम नागरिक था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मेयर ममदानी ने कहा कि आग पूरी तरह बुझने के बाद पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू की जाएगी। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    खबरें और भी

    स्टेटन आइलैंड के रिचमंड टैरेस इलाके में हुई घटना

    यह हादसा स्टेटन आइलैंड के रिचमंड टैरेस इलाके में हुआ। यह इलाका न्यूयॉर्क शहर का हिस्सा है और मैनहैटन के सामने बंदरगाह के दूसरी ओर स्थित है। घटना के बाद आसपास के इलाके को घेर लिया गया और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर जांच में जुट गईं। अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

    क्वाड, ऑयल और डिफेंस... अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू, किन मुद्दों पर रहेगी नजर?