Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कमला हैरिस ने एक दिन में जुटाई 100 मिलियन डॉलर की राशि, द हिल की रिपोर्ट में दावा

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 04:07 PM (IST)

    अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रचार अभियान के लिए एक दिन में 100 मिलियन डॉलर से अधिक की धनराशि जुटाई है। द हिल ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा क ...और पढ़ें

    अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस। ( फाइल फोटो)
    अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस। ( फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अपनी रिपोर्ट में द हिल ने स्रोत का नहीं किया जिक्र।
    2. कमला हैरिस का बिल क्लिंटन ने किया पूरा समर्थन।
    3. बाइडन के पीछे हटने के बाद चर्चा में कमला का नाम।

    रॉयटर्स, वाशिंगटन। जो बाइडन के दोबारा राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ने के एलान के बाद कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति की उम्मीदवार होंगी। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के अभियान ने रविवार दोपहर से सोमवार शाम के बीच 100 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि जुटाई।

    द हिल ने मंगलवार को यह रिपोर्ट जारी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अभियान में 1.1 मिलियन से अधिक व्यक्तिगत दाताओं ने योगदान दिया। हालांकि द हिल ने अपनी रिपोर्ट में स्रोत का जिक्र नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें: 'हर समय अमेरिकी लोगों के लिए लड़ते हैं', कमला हैरिस ने की जो बाइडन की प्रशंसा

    कमला हैरिस को मिल रहा खूब समर्थन

    डेमोक्रेटिक पार्टी में कमला हैरिस को खूब समर्थन मिल रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। जानकारी के मुताबिक सभी 50 राज्यों के पार्टी प्रमुख भी कमला के समर्थन में हैं। हालांकि नैंसी पेलोसी और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चुप्पी साध रखी है। वहीं बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने कमला हैरिस का खुलकर समर्थन किया है।

    यह भी पढ़ें: जोश शापिरो, मार्क केली या रॉय कूपर...कमला हैरिस किसे चुनेंगी अपना उपराष्ट्रपति? संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट पर डाले नजर