विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UNO: भारत के स्थायी मिशन ने चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जश्न; 'जहां अब तक कोई देश नहीं पहुंता वहां भारत गया'

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Updated: Fri, 25 Aug 2023 06:01 AM (IST)

UNO संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का जश्न मनाया। इस बीच संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा ...और पढ़ें

UNO: भारत के स्थायी मिशन ने चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जश्न
UNO: भारत के स्थायी मिशन ने चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जश्न

HighLights

  1. चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का जश्न मनाया।
  2. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग मानवता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है

न्यूयॉर्क, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का जश्न मनाया।

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय स्थायी मिशन ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, 'चंद्रयान-3 मिशन की जीत को चिह्नित करते हुए हम न्यूयॉर्क में स्थायी मिशनों के अपने सहयोगियों के साथ इकट्ठा हुए। इस अवसर पर आपकी उपस्थिति और अटूट समर्थन के लिए हम अपना आभार व्यक्त करते हैं।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा है कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग मानवता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कर चुके हैं।

भारत दक्षिणी ध्रूव तक पहुंचने वाला पहला देश

न्यूयॉर्क के मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र मेंस स्थायी प्रतिनिध प्रेस वार्ता में कहा कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने अपने विक्रम लैंडर मॉड्यूल को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक उतारा। खास बात है कि कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंच गया है, जहां दुनिया का कोई भी देश अब तक नहीं पहुंचा है। 

1.4 अरब भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक चंद्रयान-3

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन न केवल चंद्रमा पर भारत की उपस्थिति को दर्शाता है, बल्कि 1.4 अरब भारतीयों की आकांक्षाओं का भी प्रतीक है। इसके अलावा, यह मानवता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अज्ञात क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं।

कम्बोज ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार, मिशन की सफलता "हम सभी की है और भविष्य की वैज्ञानिक उपलब्धियों का वादा करती है जिससे समग्र रूप से मानवता को लाभ होगा।"

चंद्रयान-3 ने बुधवार को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की।