पहली महिला संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के लिए बढ़ी मांग, 80 साल से पुरुष ही कर रहे नेतृत्व
अपने 80 वर्ष के इतिहास में संयुक्त राष्ट्र में कभी भी कोई महिला महासचिव के पद पर कार्यरत नहीं रही ...और पढ़ें

HighLights
- अगले संयुक्त राष्ट्र महासचिव का चयन 2026 में किया जाएगा
- शीर्ष पद पर आसीन सभी नौ लोग पुरुष हैं।
रॉयटर, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र के 80 साल के इतिहास में, कभी महिला महासचिव नहीं बनी है। ऐसे में अब किसी महिला को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बनाने की मांग हो रही है। महासचिव एंटोनियो गुटेरस का दूसरा पांच वर्षीय कार्यकाल 2026 के अंत में पूरा होने वाला है।
इस सप्ताह की वार्षिक संयुक्त राष्ट्र महासभा में कुछ नेताओं ने मांग की कि किसी महिला को इस पद की जिम्मेदारी देनी चाहिए। अगले संयुक्त राष्ट्र महासचिव का चयन 2026 में किया जाएगा और उनका कार्यकाल एक जनवरी, 2027 से शुरू होगा।
एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस ने कहा, समय आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में महिला को चुना जाए। चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में क्षेत्रीय संतुलन का सम्मान किया जाना चाहिए।
उन्होंने इस पद के लिए चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बैचलेट की सिफारिश की। चिली की पहली महिला राष्ट्रपति बैचलेट ने दो बार इस दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र की राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वह संयुक्त राष्ट्र महिला की कार्यकारी निदेशक और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त भी रह चुकी हैं।
