Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डोनल्ड ट्रंप के नए 'हेयरस्टाइल' पर सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, लास वेगस भाषण के बाद वायरल हुए मीम्स

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:52 PM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लास वेगास में एक कार्यक्रम के दौरान नया हेयरस्टाइल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। ...और पढ़ें

    ट्रंप के बालों पर ऑनलाइन मीम्स की बाढ़

    ट्रंप के बालों पर ऑनलाइन मीम्स की बाढ़

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। लास वेगास में 5 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का नया लुक अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। ट्रंप के नए हेयरस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

    सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान बालों पर

    लास वेगास स्थित रेड रॉक कैसिनो में हुए कार्यक्रम में ट्रंप अपने कार्यकाल की आर्थिक उपलब्धियों, दवाओं की कम कीमतों और टैक्स में छूट जैसे गंभीर मुद्दों पर बात कर रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान उनके चमकदार और घने सुनहरे बालों पर टिक गया।

    कई मीम्स हुए वायरल

    इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रंप के बालों को लेकर मीम्म, चुटकुलों और रिएक्शन की बाढ़ आ गई।

    कई लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि ट्रंप ने विग पहन रखी है, तो किसी ने द न्यू ट्रंप हेयर सीरम नाम से एआई वीडियो शेयर कर दिया।

    वहीं कुछ समर्थकों ने ट्रंप की तारीफ करते हुए लिखा कि ट्रंप उम्र के साथ और युवा दिख रहे हैं।

    भतीजी ने भी ट्रंप पर साधा निशाना

    इस पूरे घटनाक्रम पर ट्रंप की भतीजी मैरी ट्रंप ने भी निशाना साधा। एक टॉक शो में बात करते हुए मैरी ट्रंप ने उनके हेयरस्टाइल की तुलना एक मशहूर कार्टून कैरेक्टर हरमी द एल्फ से कर दी।

    उन्होंने यह भी कहा कि बालों को लेकर अचानक बढ़ी यह उत्सुकता अपने पिता फ्रेड ट्रंप की याद दिलाती है, जो डिमेंशिया और अल्जाइमर से जूझने के दौरान बाल झड़ने की समस्या को लेकर काफी परेशान रहा करते थे।