विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hush Money Case: पहली बार किसी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर लगे इतने आपराधिक आरोप, जेल जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप?

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 01 Apr 2023 01:42 PM (IST)

Trump Hush money case न्यूयॉर्क ग्रैंड ज्यूरी ने 31 मार्च को ट्रंप पर वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान ...और पढ़ें

Hush Money Case: पहली बार किसी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर लगे इतने आपराधिक आरोप, जेल जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप?
Hush Money Case: पहली बार किसी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर लगे इतने आपराधिक आरोप, जेल जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप?

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Donald Trump Hush money case: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अगले साल यानि 2024 को राष्ट्रपति चुनाव है, लेकिन ट्रंप चुनाव की तैयारियों की जगह आपराधिक आरोपों के मामले में कोर्ट के चक्कर लगाते नजर आ रहे है।

अमेरिकी इतिहास में ट्रंप इतने आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। एक रिपार्ट के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति पर 24 से अधिक आरोप हैं, जिसमें कई की जांच चल रही है।

पोर्न स्टार को पैसे देने का मामला

न्यूयॉर्क ग्रैंड ज्यूरी ने 31 मार्च को ट्रंप पर वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक पॉर्न स्टार को गुपचुप तरीके से पैसे देने के लिए दोषी ठहराया है। दावा किया गया कि ट्रंप, पोर्न स्टार स्टोर्मी डेनियल के साथ 2006 में रिलेशनशिप में थे। डेनियल्स के मुताबिक, वह पहली बार ट्रंप से वर्ष 2006 में कैलिफोर्निया और नेवादा के आस-पास एक चैरिटी गोल्फ टूर्नामेंट में मिली थीं। ट्रंप ने स्टॉर्मी को टीवी स्टार बनाने का वादा किया था। स्टॉर्मी के मुताबिक, ट्रंप और उनके बीच संबंध बने थे। हालांकि, ट्रंप ने इस बात से इनकार करते हुए कहा है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है।

2011 में एक मैगजीन को बेची अपनी स्टोरी

पोर्न स्टार स्टोर्मी डेनियल ने बताया कि ट्रंप ने उससे अपने संबंध को छिपाने के लिए कहा था लेकिन वर्ष 2011 में उसने अपनी ये स्टोरी एक मैगजीन को बेच दी। उस समय ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार की तैयारियों में जुटे हुए थे। बता दें कि यह आर्टिकल कभी भी पब्लिश नहीं हो पाई क्योंकि मैगजीन को लगातार धमकियां मिल रही थी। वर्ष 2018 में ट्रंप और डेनियल के अफेयर की स्टोरी एक अमेरिकी अखबार में पब्लिश हुई।

ट्रंप के वकील ने स्वीकारा

ट्रंप के वकील माइकल कोहेन ने यह बात स्वीकारा की डेनियल को चुप रहने के लिए 1,30,000 डॉलर का भुगतान किया था। अमेरिकी अखबार ने इस बात का खुलासा किया था। 2018 में उन्होंने टैक्स और बैंक धोखाधड़ी सहित संघीय अभियान वित्तपोषण कानूनों के उल्लंघन का अपराध भी स्वीकारा। साथ ही उन्होंने गवाही दी की ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ने डेनियल को भुगतान के लिए कोहेन को पैसे दिए थे। 15 मार्च, 2023 ट्रंप के वकील माइकल कोहेन ने 15 मार्च को तीन घंटे तक इस मामले पर गवाही दी। वहीं, 18 मार्च को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर आशंका जताई थी इस महीने की शुरुआत में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

क्या जेल जाएंगे ट्रंप? हश मनी के अलावा ट्रंप पर लगे है ये आरोप

अगले साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे है। ट्रंप फिर से इस चुनाव में अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं। लेकिन क्रिमिनल चार्ज के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ रही है। ट्रंप ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को 'राजनीतिक उत्पीड़न' करार दिया है। बता दें कि ट्रंप पर हश मनी के अलावा, राष्ट्रपति के आधिकारिक कागजात को छिपाने और 2020 कैपिटल हिंसा का भी आरोप लगा हुआ है।

पिछले साल ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार ए लागो रिसॉर्ट पर FBI ने छापेमारी की थी। एफबीआई की ये रेड राष्ट्रपति के आधिकारिक कागजात की तलाश में की गई थी, जिन्हें ट्रम्प के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद फ्लोरिडा लाया गया था। वहीं, 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक घुस गए थे और जमकर उत्पात मचाया था। इस हिंसा के पीछे ट्रंप का हाथ बताया गया था। हिंसा में पांच लोग मारे गए थे जबकि सौ से अधिक घायल हुए थे। ट्रंप पर प्रतिनिधि सभा द्वारा अभूतपूर्व विद्रोह को उकसाने का आरोप लगाया गया था जो उनके महाभियोग का कारण बना।