Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका: अमीश शाह ने डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में हासिल की जीत, अब किससे होगा मुकाबला?

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 08:04 PM (IST)

    भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अमीश शाह ने एरिजोना की फर्स्ट डिस्ट्रिक्ट से डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीता है। ...और पढ़ें

    भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता अमीश शाह

    भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता अमीश शाह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता अमीश शाह ने एरिजोना की फर्स्ट डिस्ट्रिक्ट से प्रतिनिधि सभा के लिए पार्टी के प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की। आपातकालीन चिकित्सा विशेषज्ञ शाह घर-घर जाकर प्रचार करने की अपनी शैली के लिए जाने जाते हैं। वह अपने अभियान के दौरान 28,000 घरों तक पहुंचे।

    अमीश शाह ने एरिजोना प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की

    अब नवंबर में अमेरिकी संसद के चुनाव में उनका मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व एनएफएल (नेशनल फुटबाल लीग) खिलाड़ी जे फीली से होगा, जिन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है। 2027 में बहुमत के लिए डेमोक्रेट्स को हाउस की चार सीटों पर बढ़त चाहिए।

    एरिजोना हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स के तीन बार सदस्य रहे शाह ने पूर्व ब्राडकास्ट जर्नलिस्ट मार्लीन गैलन-वुड्स को हराया, जिन्हें डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल कैंपेन कमिटी का समर्थन प्राप्त था।

    ट्रंप समर्थित फीली के खिलाफ लड़ेंगे शाह

    शाह का जन्म शिकागो में गुजराती माता-पिता के घर हुआ था, जो पिछली सदी के आठवें दशक में अमेरिका आकर बस गए थे। उन्होंने नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से अंडरग्रेजुएट डिग्री और नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल से आनर्स प्रोग्राम इन मेडिकल एजुकेशन के तहत डिग्री हासिल की। शाह के पिता जैन हैं और उनकी मां हिंदू हैं।

    यह लगातार दूसरा अवसर है, जब शाह ने इस डिस्ट्रिक्ट से डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से प्राइमरी चुनाव जीता है। उन्होंने 2024 में भी पार्टी की प्राइमरी जीती थी, लेकिन आम चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डेविड श्वाइकर्ट से चार अंकों के अंतर से हार गए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कनिष्क नारायण बने ब्रिटेन के पहले AI मंत्री, बिहार से क्या है कनेक्शन?